बॉलीवुड

KAPIL करवा रहे हैं आयुर्वेदिक उपचार, वापस लौटने का किया वादा लेकिन किसके साथ ये हैं सबसे बड़ा सवाल?

KAPIL करवा रहे हैं आयुर्वेदिक उपचार, वापस लौटने का किया वादा लेकिन किसके साथ ये हैं सबसे बड़ा सवाल?

Sep 08, 2017 / 01:33 pm

Riya Jain

kapil sharma

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों कपिल का शनि थोड़ा भारी चल रहा है। उनका शो बंद हो गया है, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके सारे साथी शो छोड़कर जा चुके हैं। साथ ही उनकी आने वाली फिल्म फिरंगी रिलीज होने को हैं। ऐसे में कपिल पर बहुत दबाव आ चुका है।
खबर है की इन दिनों बंगलुरु में आयुर्वेदिक उपचार करवा रहे हैं। कपिल का कहना है कि वह कुछ दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। ब्रेक के बाद वह फिर शो के साथ लौटेंगे।
बता दें कि कपिल शर्मा ने पिछले दस सालों तक इंडस्ट्री में जमकर काम किया है। लेकिन उन्हें ब्लड प्रेशर, एंग्जाइटी और शुगर की समस्या है जिसकी वजह से वे अब कमजोरी महसूस करने लगे हैं। इन्हीं सबके इलाज के लिए अब वह ब्रेक पर चले गए हैं।
 

 

सुनील को जूता नहीं मारा था
जैसा की हम सब जानते हैं कपिल की जिंदगी में मुश्किलें तब बड़ी थी जब उनके पार्टनर सुनील ग्रोवर ने उनका साथ छोड़ दिया था। रिपोर्टस की माने तो कपिल ने हाल में खुलासा किया है की उन्होंने सुनील पर जूता नहीं फेंका था। उनका बताया है कि सुनील के साथ जो भी हुआ, उस पूरे मामले में वो गलत थे। रिपोर्ट के अनुसार कपिल ने कहा,- मैं कई चीजों में उलझा हुआ था। मैं उन स्थितियों को संभाल नहीं सका। सुनील को मैं अपनी तरफ से शुभकामनाएं देता हूं।
वैसे अब वे रिकवर तो हो जाएंगे लेकिन शो में उनके साथ काम कौन करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि खबर है की अब उनका आखिरी सहारा कीकू शारदा यानि पलक ने भी दूसरा शो ज्वॉइन किया है। खुद कीकू ने इस खबर की खुलासा करते हुए कहा कि वह कॉमेडियन जॉनी लीवर के साथ सब टीवी के नए शो पार्टनर में दिखाई देंगे। तो अब तो कपिल के करियर की गाड़ी भगवान भरोसे ही चलेगी। बाकी उम्मीद करते हैं की वे जल्द से जल्द वापस आकर अपनी जिंदगी और करियर को एक बार फिर सही ढंग से शुरु कर पाएं।

Home / Entertainment / Bollywood / KAPIL करवा रहे हैं आयुर्वेदिक उपचार, वापस लौटने का किया वादा लेकिन किसके साथ ये हैं सबसे बड़ा सवाल?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.