बॉलीवुड

कपिल के बाद अब उनकी ऑनस्क्रीन बीवी ने भी सेट पर किया कांड, सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी सुमोना

कपिल के बाद अब उनकी ऑनस्क्रीन बीवी ने भी सेट पर किया कांड, सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी सुमोना

Oct 28, 2017 / 10:38 am

Riya Jain

kapil sharma and sumona

बता दें हाल में कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में उनकी बीवी सरला का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर के मुताबिक, कपिल की तरह सुमोना भी सेट पर बेहोश हो गई हैं। बात इतनी बड़ गई की उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, कपिल का शो बंद होने के बाद पिछले कुछ दिनों से सुमोना डिटेक्टिव शो देव में काम कर रही हैं। इस शो में वे एक अहम किरदार निभा रही हैं। इस शो का सेट मुंबई के मड आइलैंड में लगा हुआ हैं। एक सूत्र से पता चला हैं कि, सुमोना पिछले कुछ समय से लगातार शूट कर रही हैं, जिस कारण उनकी तबियत भी खराब हो गई। अपना काम खत्म करने के लिए सुमोना टीवी शो देव के सेट पर तो पहुंच गई लेकिन इससे पहले की वो अपना काम पूरा करती वो बेहोश हो गई।

सुमोना के को स्टार आशीष चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की,-पिछले कुछ वक्त सुमोना की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। अपनी तबियत को नजरअंदाज करते हुए सुमोना फिर भी काम कर रही थी। हमारा शो नार्मल शो नहीं है, हमे इसकी शूटिंग खुले माहौल में तेज तापमान के साथ करनी होती हैं। शायद यही वजह हैं की सुमोना इसे झेल नहीं पायी और बेहोश हो गई।

अभी फिलहाल सुमोना को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी गई हैं जिसके चलते वो अपने घर पर आराम कर रही हैं।

बता दें, पिछले दिनों सुमोना चक्रवर्ती उनके पिता को लेकर सुर्खियों में आई थी। हुआ ये था की उनके पिता की एक ऑटो रिक्शा चालक ने मार-पीट हुई थी। जिसके बाद पिताजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई पुलिस ने इस घटना पर करवाई करते हुए तुरंत 25 वर्षीय अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। ऑटो रिक्शा चालक पर धारा 324, 337, 506, जैसी कुछ धाराओं के साथ मामला बनाया गया है। इसके बाद आरोपी अमित गुप्ता को 5000 रुपए के जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Home / Entertainment / Bollywood / कपिल के बाद अब उनकी ऑनस्क्रीन बीवी ने भी सेट पर किया कांड, सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी सुमोना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.