बॉलीवुड

इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल में बजी ‘कुछ कुछ होता है’ की धुन, भावुक हुए करण जौहर

बता दें पिछले दिनों करण बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। फिल्म…

Feb 22, 2018 / 10:42 am

Riya Jain

karan johar film

भारत में अगर आज बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक फिल्मों को याद किया जाता है तो सबसे पहले जहन में आती है फिल्म मेकर करण जौहर की साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’। आज भी उस फिल्म को देख लोगों की आंखे भर आती हैं। कहा जा सकता है की उस फिल्म ने प्यार- दोस्ती का एक नया रिश्ता जनता को दिखाया था। इस फिल्म ने रातों रात रानी मुखर्जी को सुपरस्टार बना दिया और शाहरुख और काजोल की जोड़ी को आएकॅानिक कपल बना दिया।

इस फिल्म का म्यूजिक और कहानी दोनों ही सुपरहिट रहे थे। आज भी लोग इस फिल्म के गाने गुनगुनाते रहते हैं। बता दें पिछले दिनों करण बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान , काजोल और रानी मुखर्जी की स्टारर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का म्यूजिक जब ऑर्केस्ट्रा पर बजा तो सब मंत्रमुग्ध हो गए। स्टटगार्ट चैंबर ऑर्केस्ट्रा ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से इस फिल्म के गानों की धुन को बजाया गया। धुन सुनकर करण जौहर भी भावुक हो गए।

https://twitter.com/hashtag/kuchkuchhotahai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने इस इवेंट में जाने के बाद इसपर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- ‘इसे देखकर काफी उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं! कुछ कुछ होता है।’स्टटगार्ट चैंबर ऑर्केस्ट्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक इसका गुणगान कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ने कमाई और कामयाबी के कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे। फिल्म में खासकर एक्ट्रेस काजोल के काम को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। खेर ये करण जौहर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है कि देश की फिल्म का अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया जा रहा है।

Home / Entertainment / Bollywood / इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल में बजी ‘कुछ कुछ होता है’ की धुन, भावुक हुए करण जौहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.