scriptजब करण ने मलाइका से पूछा- अकेले गई थी क्या इटली? मलाइका के उड़ गए तोते… | Karan Johar playful question to Malaika Arora about arjun kapoor | Patrika News

जब करण ने मलाइका से पूछा- अकेले गई थी क्या इटली? मलाइका के उड़ गए तोते…

locationमुंबईPublished: Oct 25, 2018 11:49:22 am

Submitted by:

Riya Jain

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने एक वीडियो से ये साबित कर दिया है कि मलाइका कुछ तो छुपा रही हैं।

Karan Johar playful question to Malaika Arora about arjun kapoor

Karan Johar playful question to Malaika Arora about arjun kapoor

बॅालीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों काफी चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि मलाइका के तलाक के बाद एक बार फिर इन दोनों का प्यार परवान चड़ गया है। दोनों स्टार्स जल्द ही अपने रिलेशन के बारे में आॅफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। हाल में मलाइका ने अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ये बर्थडे उन्होंने इटली में मनाया। बताया जा रहा है कि इटली में अर्जुन कपूर उनके साथ थे। दोनों ने काफी वक्त एक दूसरे के साथ बिताया। खैर, ये दोनों स्टार्स कुछ बोले न बोलें लेकिन बॅालीवुड के मशहूर गौसिप किंग निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने एक वीडियो से ये साबित कर दिया है कि मलाइका कुछ तो छुपा रही हैं।

malaika

दरअसल ‘इंडियाज गॅाट टेलैंट’ के सेट पर करण एक वीडियो बनाते हैं जिसमें मलाइका और किरण खेर मौजूद होती हैं। इस वीडियो में करण मलाइका से पूछते हैं कि उनका बर्थडे इटली में कैसा रहा। मलाइका जवाब में कहती हैं कि उनका बर्थडे बहुत स्पेशल था और उन्हें बहुत मजा आया। साथ ही वह किरण खेर का शुक्रियादा करती हैं कि उन्होंने मलाइका को छुट्टी दी।

malaika

इसके बाद करण बड़े मजेदार अंदाज में पूछते हैं कि उन्होंने ये बर्थडे किसके साथ सेलिब्रेट किया। इस पर मलाइका धीरे से कहती हैं कि इस बात को राज ही रहने दें तो अच्छा है। इसके अलावा वीडियो में करण और किरण खेर की भी काफी मस्ती भरी बातें हुईं।

malaika

इस वीडियो को करण ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वैसे कहीं न कहीं उनके इस वीडियो से सारी बातें साफ होती नजर आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो