करण जौहर की मच अवेटेड मूवी 'कलंक' का टीजर मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी करण ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अब तक इस मूवी के किरदार के करीब 6 लुक पोस्टर्स जारी कर दिए गए हैं। पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- '6 जिंदगियां जो कि हमेशा के लिए बदल जाएंगी। कल कलंक का टीजर रिलीज होगा।'
इस पोस्टर में वरुण धवन का बैक साइड देखने को मिल रहा है। मूवी में उनके करेक्टर का नाम जफर है।
माधुरी दीक्षित 'कलंक' में बहार बेगम के रोल में नजर आएंगी।
ये फोटो आलिया भट्ट की है। वह इसमें एथनिक लुक में नजर आ रहीं। मूवी में उनके किरदार का नाम 'रूप' है।
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सत्या चौधरी के किरदार में नजर आएंगीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर 'देव चौधरी' की भूमिका में।