scriptSushant Singh Rajput की मौत के 2 महीने बाद Karan Johar ने शेयर की पहली पोस्ट,लिखी ये बात | Karan Johar shares first post 2 months after Sushant's death | Patrika News

Sushant Singh Rajput की मौत के 2 महीने बाद Karan Johar ने शेयर की पहली पोस्ट,लिखी ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2020 08:00:59 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

14 जून को मुंबई स्थित फ्लैट में सुशांत का शव मिला था
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)की मौत को दो महीने बीत गए हैं

Karan Johar returned to social media

Karan Johar returned to social media

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की मौत के दो महीने बीत जाने के बाद भी फैंस उनके जाने के गम को भूला नही पा रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड तक में उनके न्याय को लेकर जंग छिड़ी हुई है। इतना ही नही बॉलीवुड (nepotism in bollywood )में नेपोटिज्म को लेकर भी काफी बड़ा मुद्दा बन गया था। जिसके चलते सलमान खान (Karan Johar Salman Khan trolled) से लेकर डायरेक्टर करण जौहर को जमकर ट्रोल किया गया है। उन्हें लगातार नेपोटिज्म की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी थी। उन्हें यूजर्स ने सोशल मीडिया से वॉकआउट तक कर दिया था।

लंबे समय बाद करण जौहर सोशल मीडिया पर एक्टिव

यूजर्स का लगातार गुस्सा झेल रहे करण जौहर (Karan Johar leave out on all his social media) सोशल मीडिया से पूरी तरह से गायब हो गए थे। ट्विटर (karan johar unfollow instagram , Twitter accounts)पर उन्हें अनफॉलो तक कर दिया गया था, जिसके बाद से वो फैंस से जुड़ तक नही पा रहे थे। लेकिन अब काफी लंबे समय के बाद करण जौहर (Karan Johar returned to social media) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करण जौहर Karan Johar instagram post) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें करण ने तिरंगे की तस्वीर शेयर की है- और कैफ्शन में लिखा है कि उस महान देश को, उस महान कल्चर को और उस महान इतिहास को, सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।

बता दें कि करण ने इससे पहले जो आखिरी पोस्ट शेयर की थी वो सुशांत सिंह राजपूत की याद में था। जिसमें उन्होंने सुशांत के जाने पर दुख व्यक्त किया था और खुद को इस बात का दोषी भी माना था लेकिन फैंस के गुस्से के आगे उनका यह अंदाज भी फेल हो गया था।

करण जौहर के ट्रोल होने के बाद तो हर किसी ने उन्हें अपना निशाना बनाया था। कंगना रनौत ने तो उन्हें नेपोटिज्म का ब्रांड अंबैसडर तक बता दिया था। वैसे करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर खड़े हुए सवालों पर एक बार भी रिएक्ट नहीं किया है। वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी मुहिम के साथ भी नहीं जुड़े हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो