scriptVideo: करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है बेटे को नहीं आई पसंद, पापा को लगा जोर का झटका | karan johar son yash says film kuch kuch hota hai boring video viral | Patrika News

Video: करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है बेटे को नहीं आई पसंद, पापा को लगा जोर का झटका

Published: Apr 08, 2020 01:34:15 pm

Submitted by:

Neha Gupta

करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म को बेटे ने बताया बोरिंग
यश को नहीं पसंद कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai)
बेटे का जवाब सुन करण रह गए हैरान

photo_2020-04-08_13-27-58.jpg

नई दिल्ली | लॉकडाउन के बीच डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) सबसे ज्यादा वक्त अपने बच्चों यश और रूही के साथ मना रहे हैं। ऐसे में वो हर बात पर अपने बच्चों की राय लेते रहते हैं या अलग-अलग विषय पर सवाल करते रहते हैं। हाल ही में करण की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) को उनके बेटे यश ने बोरिंग बता दिया। ये सुनने के बाद करण भी शॉक्ड रह गए, साथ ही उन्होंने कहा घर में क्रिटिक्स हैं। करण का ये वीडियो (Video) खूब देखा जा रहा है।

https://twitter.com/karanjohar/status/1247542275313250315?ref_src=twsrc%5Etfw

करण जौहर ने डूडल्स सीरिज में कई सारे वीडियोज़ अपने बच्चों के साथ बनाए हैं जिसमें वो खुद तो नहीं दिखाई देते हैं लेकिन उनके बच्चे जरूर उनकी टांग खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। जब करण ने अपनी ही फिल्म कुछ कुछ होता है को लेकर यश से पूछा- क्या आप डाडा की मूवीज़ कुछ-कुछ होता है टाइप देखना चाहोगे? तो यश बोलते हैं नहीं वो बहुत बोरिंग है। करण ये सुनकर काफी हैरान होते हैं, वो बच्चों से उनकी फिल्में देखने की भी बात कहते हैं जिसपर यश और रूही का कोई रिएक्शन नहीं आता। करण ने इस वीडियो स्टोरी में लिखा है- घर में आलोचक हैं। बता दें कि शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की ये फिल्म सुपरहिट रही है।

इससे पहले करण ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें यश और रूही उनके मोटापे का मजाक बना रहे थे। टम्मी कहकर डाडा को कहकर चिढ़ा रहे थे कि उन्हें ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा करण के फैशन सेंस को लेकर भी बच्चे उन्हें सिंपल कपड़े पहनने की सलाह दे चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो