बॉलीवुड

Karan Johar को यश और रूही ने बताया बंदर, वीडियो हुआ Viral.. 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

करण जौहर (Karan Johar) ने बच्चों से पूछा मैं कौन हूं
यश (Yash) और रूही (Roohi) ने बताया बंदर
वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

May 19, 2020 / 10:27 pm

Neha Gupta

Karan Johar and children

नई दिल्ली | बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) आजकल अपने बच्चों यश (Yash) और रूही (Roohi) के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वो फैंस के साथ अपने बच्चों के फनी वीडियोज़ लगातार शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज़ में करण को बच्चों से सलाह से लेकर खुद का मजाक बनने तक सबकुछ मिलता है। हाल ही में करण मस्ती करते हुए बच्चों से पूछते हैं कि वो कौन हैं तो उन्हें जवाब मिलता है बंदर।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें करण रूही से पूछते हैं कि आप क्या कर रहे हो, तो वो कहती हैं कि वो बस दादा के बेड पर बैठी हुई हैं। उसके बाद करण अपने बेटे यश से कहते हैं कि वो पीछे कौन है छोटा सा बंदर। उसके बाद यश खुद उन्हें बताते हैं कि मंकी नहीं यश भईया हैं। रूही बताती हैं कि वो रूही दीदी हैं। फिर करण खुद के बारे में पूछते हैं तो वो कहते हैं कि आप मंकी हो। करण जौहर ये सुनकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

करण जौहर का बच्चों के साथ ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अब इसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा करण ने एक और वीडियो साझा किया है जिसमें उनकी मां हीरू जौहर पजल सुलझा रही हैं। करण मां की तारीफ करते हैं लेकिन वो उन्हें इग्नोर कर देती हैं।

रिसेन्टली करण ने बच्चों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो यश से जगहों के नाम पूछ रहे होते हैं। देश का नाम पूछने पर यश शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम लेते हैं जिसके बाद करण उन्हें बताते हैं कि देश का नाम इंडिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Home / Entertainment / Bollywood / Karan Johar को यश और रूही ने बताया बंदर, वीडियो हुआ Viral.. 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.