करीना ही नहीं बल्की रणवीर सिंह , वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आए। रणवीर और वरुण ने सलमान के गाने ‘जुम्मे की रात’ पर डांस किया।
इन दिनों शादी की वीडियोज ही नहीं बल्कि फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं। इन्हीं तस्वीरों के बीच एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी की।
बता दें सोनम की इस अंगूठी में बहुत बड़ा हीरा जड़ा हुआ है। वैसे गौर करने वाली बात है कि सोनम की शादी की सारी रस्में हुईं लेकिन सगाई की रस्म कब हुई इसके बारे में किसी को नहीं पता। खबरों के मुताबिक सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है। यह अंगूठी अब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की उन इंगेजमेंट रिंग्स में शामिल हो गई है जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है।
आपको बता दें कि पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 1 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर विराट ने एक खास तरह का डायमंड जड़वाया था, जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने बनाया था।
सोनम लिखी रॉयल लुक में:
जहां शादी में सोनम ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था वहीं रिसेप्शन पर्टी में सोनम ने मेहंदी कलर की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं आनंद आहूजा ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कपूर संग जोड़ा आहूजा:
सोनम की शादी को अभी एक ही दिन हुआ है और उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के साथ आहूजा भी जोड़ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करते हुए लिखा सोनम कपूर आहूजा। हालांकि सोनम ने अपने फेसबुक पेज पर अब तक अपने नाम के साथ आहूजा नहीं जोड़ा है।