scriptसेट पर अचानक याद आए तैमूर, दुनिया की परवाह किए बिना करीना ने किया ऐसा, वीडियो और तस्वीरें हो रही हैं वायरल | Kareena Kapoor Khan Video call son taimur viral | Patrika News

सेट पर अचानक याद आए तैमूर, दुनिया की परवाह किए बिना करीना ने किया ऐसा, वीडियो और तस्वीरें हो रही हैं वायरल

locationमुंबईPublished: Aug 11, 2019 10:39:19 am

करीना कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस करना अच्छे से जानती हैं…

kareea kapoor

kareea kapoor

करीना कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस करना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने बेटे तैमूर के जन्म के बाद कुछ महीनों तक कोई काम नहीं किया सिर्फ तैमूर को प्यार करने के अलावा। लेकिन अब तैमूर करीब ढाई साल के हो चुके हैं और करीना भी अपने काम पर वापस लौट आई हैं। हर मां की तरह करीना भी अपने बेटे को बहुत प्यार करती हैं। वह अपने बेटे तैमूर से दूर नहीं रह सकती हैं। हाल ही एक ऐसा वाकया मूवी शूट के दौरान देखने को मिला। दरअसल, सेट पर शूटिंग के दौरान करीना कपूर खान को अचानक अपने बेटे की याद आई तो उन्होंने झट से तैमूर को वीडियो कॉल की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आजकल काफी वायरल हो रही हैं।

kareena kapoor

लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं तैमूर
तैमूर फिलहाल लंदन में अपनी छुट्टिया मना रहे हैं, जबकि करीना काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाते हुए मुंबई और लंदन की लगातार यात्रा कर रही हैं। ऐसे में करीना को जब अपने बेटे की याद आई तो उन्होंने वीडियो कॉल कर उन्हें देख लिया और अब करीना का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह तैमूर संग बात करते नजर आ रही हैं।

kareena kapoor

सेट पर घूमते हुए की बातचीत
इस शॉर्ट क्लिप में करीना मुंबई में एक डांस रिएलिटी शो के सेट पर घूमते हुए तैमूर संग बात करते नजर आ रही हैं। वीडियो में ऑरेंज ड्रेस में करीना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो