scriptऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के बाद Kareena Kapoor पहुंची नीतू और रणबीर कपूर से मिलने | Kareena Kapoor Khan visit Neetu Kapoor after Rishi Kapoor Died | Patrika News

ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के बाद Kareena Kapoor पहुंची नीतू और रणबीर कपूर से मिलने

locationनई दिल्लीPublished: May 05, 2020 06:46:39 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

करीना कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना गाड़ी के अंदर मास्क लगाए नजर आ रही हैं।Ne

kareena_kapoor.jpg

Kareena Kapoor Visit Neetu Kapoor

नई दिल्ली: अपने अभिनय से कई सालों तक दर्शकों के दिलों में राज करने वाले एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 30 अप्रैल को उन्होंने परिवार वालों के बीच मुंबई (Mumbai) में अंतिम सांस ली। वहीं रविवार को मुंबई के बाणगंगा में उनका अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रिद्धिमा के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी मौजूद थे। इस दुख की घड़ी में परिवार के बाकी के सदस्य नीतू कपूर के साथ मौजूद हैं और उनसे मिलने के आते रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर चाची नीतू कपूर और कजिन भाई रणबीर से मिलने उनके घर पहुंचीं।
करीना कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना गाड़ी के अंदर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। करीना को नीतू कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था।
वहीं इससे पहले कपूर खानदान ने ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। तस्वीर में रणबीर कपूर और नीतू कपूर ऋषि कपूर की तस्वीर के पास बैठे नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती थी।
आपको बता दें कि दो साल की लंबी बीमारी के बाद ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर ने सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में ए़डमिट कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की दुखद खबर सामने आई। लॉकडाउन की वजह से उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी शामिल नहीं हो पाया था। केवल 20 से 25 लोग ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो