scriptKareena Kapoor और Saif Ali Khan के साथ स्पॉट हुए Taimur, कोरोना में मास्क के पीछे छिपकर रह गई क्यूटनेस | kareena kapoor saif ali khan taimur ali khan with mask spot in mumbai | Patrika News

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के साथ स्पॉट हुए Taimur, कोरोना में मास्क के पीछे छिपकर रह गई क्यूटनेस

Published: Jun 25, 2020 08:30:43 pm

Submitted by:

Neha Gupta

कोरोना वायरस के चलते लंबे समय तक देश में लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) लगा रहा। वहीं अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोग बाहर निकल रहे हैं, काम पर जा रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ उनके लाडले तैमूर (Taimur Ali Khan) को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur in Mask

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Taimur in Mask

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के चलते लंबे समय तक देश में लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) लगा रहा। सभी अपने-अपने घरों में बंद रहे लेकिन अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोग बाहर निकल रहे हैं, काम पर जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) भी अब बाहर स्पॉट होने लगे हैं। सभी के फेवरेट टिम-टिम (Tim-Tim) को देखने के लिए भी फैंस खूब बेकरार रहे। वहीं हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ उनके लाडले तैमूर (Taimur Ali Khan) को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। हालांकि कोरोना वायरस के चलते पहले से अब चीजों में अब बहुत बदलाव (Celebs look changed in coronavirus) आ चुका है। अब ना पहले जैसे हालात रहे हैं और ना बाहर निकलना इतना आसान। इंटरनेट सेंशन तैमूर की क्यूटनेस (Taimur Ali Khan cuteness) देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं लेकिन अब इसमें थोड़ा खलल पड़ चुका है।

तैमूर पापा सैफ अली खान का हाथ पकड़े चल रहे थे। सभी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। करीना और तैमूर का फेस मास्क (Kareena Taimur in Mask) से कवर था जबकि सैफ अली खान ने रूमाल बांधा हुआ था। इस दौरान तैमूर ने ब्लैक कलर के मास्क के साथ रेड कलर की टी-शर्ट (Taimur Ali Khan mask look) पहनी हुई थी लेकिन उनके चेहरे की क्यूटनेस कवर हो रखी थी। सैफ वाइट कुर्ते में दिखाई दिए जबकि करीना भी हल्के घर जैसे कपड़ों में नजर आईं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले अनलॉक 1 के दौरान सैफ अली खान और करीन कपूर बुरी तरह से ट्रोल (Kareena Saif trolled) हो गए थे। तैमूर के साथ मरीन ड्राइव पर सैफ और करीना ने मास्क नहीं (Kareena Saif without mask) लगा रखा था जिसके कारण फैंस बेहद नाराज हो गए थे। खासकर तैमूर को लेकर फैंस बहुत चिंतित नजर आए थे और उन्हें नन्हे टिम-टिम को बिना मास्क देख गुस्सा आ गया था।

 

वहीं करीना अपने इंस्टाग्राम (Kareena Kapoor Instagram) पर अक्सर सैफ और तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है। एक फोटो में तैमूर मस्ती भरे अंदाज में सैफ की पीठ पर सोते हुए नजर आ रहे थे। हाल ही में करीना ने फादर्स डे पर भी दोनों की ब्यूटीफुल बॉन्डिंग (Saif Taimur bonding) शेयर की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो