तैमूर पापा सैफ अली खान का हाथ पकड़े चल रहे थे। सभी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। करीना और तैमूर का फेस मास्क (Kareena Taimur in Mask) से कवर था जबकि सैफ अली खान ने रूमाल बांधा हुआ था। इस दौरान तैमूर ने ब्लैक कलर के मास्क के साथ रेड कलर की टी-शर्ट (Taimur Ali Khan mask look) पहनी हुई थी लेकिन उनके चेहरे की क्यूटनेस कवर हो रखी थी। सैफ वाइट कुर्ते में दिखाई दिए जबकि करीना भी हल्के घर जैसे कपड़ों में नजर आईं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अनलॉक 1 के दौरान सैफ अली खान और करीन कपूर बुरी तरह से ट्रोल (Kareena Saif trolled) हो गए थे। तैमूर के साथ मरीन ड्राइव पर सैफ और करीना ने मास्क नहीं (Kareena Saif without mask) लगा रखा था जिसके कारण फैंस बेहद नाराज हो गए थे। खासकर तैमूर को लेकर फैंस बहुत चिंतित नजर आए थे और उन्हें नन्हे टिम-टिम को बिना मास्क देख गुस्सा आ गया था।
वहीं करीना अपने इंस्टाग्राम (Kareena Kapoor Instagram) पर अक्सर सैफ और तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है। एक फोटो में तैमूर मस्ती भरे अंदाज में सैफ की पीठ पर सोते हुए नजर आ रहे थे। हाल ही में करीना ने फादर्स डे पर भी दोनों की ब्यूटीफुल बॉन्डिंग (Saif Taimur bonding) शेयर की थी।