scriptकरीना कपूर के लाडले Taimur Ali Khan नानी बबीता के घर पहुंचते ही करने लगे डांस, फुदकते हुए मास्क संभालना नहीं भूले.. देखें Video | kareena kapoor son taimur ali khan dances in happy mood video viral | Patrika News

करीना कपूर के लाडले Taimur Ali Khan नानी बबीता के घर पहुंचते ही करने लगे डांस, फुदकते हुए मास्क संभालना नहीं भूले.. देखें Video

Published: Sep 19, 2020 06:53:07 pm

Submitted by:

Neha Gupta

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan)के साथ मां बबीता के घर पहुंची। जैसे ही वो गाड़ी से निकली तैमूर मस्ती में डांस करते हुए नजर आए।

Kareena Kapoor Khan with Taimur Ali Khan

Kareena Kapoor Khan with Taimur Ali Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। ऐसे में उन्होंने फिर से एक्टिव होकर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में करीना अपनी मम्मी बबीता (Babita) के घर पहुंची थी जहां तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) काफी मस्ती के मूड में नजर आए। तैमूर ट्राउजर और ब्लू शर्ट में दिखाई दिए। इस दौरान जैसे ही उन्होंने मीडिया के कैमरे देखें वो डांस करने (Taimur Dance) लगे। नानी के घर पहुंचने की खुशी शायद तैमूर रोक नहीं पा रहे थे। हालांकि इस दौरान तैमूर ने अपनी समझदारी भी दिखाई। उन्होंने अपने मास्क का पूरा ध्यान रखा कि कहीं वो खिसक ना जाए।

करीना कपूर जैसे ही तैमूर को गाड़ी से लेकर बाहर निकली वो खुशी के मारे झूम उठे। करीना भी रुककर तैमूर को देखने लगीं फिर उन्होंने अपने बेटे को चलने को कहा। लेकिन तैमूर मीडिया के कैमरे देख वहीं रुक गए। कई महीनों बाद अब फिर से तैमूर मम्मी करीना और सैफ के साथ बाहर आउटिंग पर दिखने लगे हैं। टिम-टिम का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कुछ महीनों बाद तैमूर बड़े भाई बन जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना फरवरी या मार्च महीने तक बच्चे को जन्म दे देंगी।

बता दें कि करीना कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी (Kareena second pregnancy) की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। तैमूर पहले ही इंटरनेट सेंशन बने हुए हैं। अब करीना का दूसरा बच्चा दर्शकों का कितना दुलारा बनता है ये देखने वाली होगी। फिलहाल तो तैमूर की आजकल काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर दी है। करीना आजकल अपने घर भी खूब जा रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना अपनी हेल्थ का बखूबी ध्यान रखती हैं। साथ ही वो काफी एक्टिव भी रहती हैं। करीना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान एक उदाहरण सेट किया था। उस दौरान उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग भी की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो