scriptkareena kapoor tabu and kriti sanon work together in the crew movie | पहली बार करीना, तब्बू और कृति आ रही हैं साथ पब्लिक को हंसाने, इस बड़ी फिल्म में आएंगी नजर | Patrika News

पहली बार करीना, तब्बू और कृति आ रही हैं साथ पब्लिक को हंसाने, इस बड़ी फिल्म में आएंगी नजर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2022 10:15:44 am

Submitted by:

Riya Jain

एकता कपूर ( ekta kapoor ) और निर्देशक रिया कपूर ( rhea kapoor ) के निर्देशन में फिल्म 'द क्रू'( The Crew ) बनने जा रही है।

kareena.jpg

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर मल्टी स्टारर फिल्म बनने जा रही है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ( ekta kapoor ) और निर्देशक रिया कपूर ( rhea kapoor ) के निर्देशन में फिल्म 'द क्रू'( The Crew ) बनने जा रही है। खास बात यह है कि मूवी में तीन फीमेल लीड एक्ट्रेसस हैं। करीना कपूर खान ( kareena kapoor khan ), तब्बू ( tabu ) और कृति सेनन ( kriti sanon ) फिल्म में मुख्य किरदार अदा करेंगी। फिल्म की जानकारी रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी। इससे पहले भी रिया फिल्म ‘Veere Di Wedding’ में महिलाओं पर आधारित कहानी लेकर आई थीं। एक बार फिर इस फिल्म के जरिए वह तीन लीड एक्ट्रेस को कास्ट कर रही हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.