scriptCoronavirus: करीना, सैफ और तैमूर ने मिलकर की मदद, कई संस्थाओं में दिया डोनेशन | kareena saif taimur donate to fight coronavirus appeal to come front | Patrika News
बॉलीवुड

Coronavirus: करीना, सैफ और तैमूर ने मिलकर की मदद, कई संस्थाओं में दिया डोनेशन

करीना (Kareena Kapoor) और सैफ (Saif Ali Khan) ने लोगों की मदद के लिए दिया दान
तीन संस्थाओं को दिया डोनेशन (Donation)
पटौदी परिवार ने डोनेशन की रकम नहीं की रिवील

Mar 31, 2020 / 05:44 pm

Neha Gupta

kareena_sa.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (coronavirus) से जंग लड़ने के लिए पूरी दुनिया में हर मुमकिन प्रयास चल रहे हैं। भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर कोई इस महामारी से लड़ने के लिए अपनी तरफ से मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे सबसे ज्यादा आगे आए हैं। इसी कड़ी में अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए पैसे डोनेट (Donate) किए हैं।

View this post on Instagram

🙏🏻

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल वक्त में, हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस कड़ी में हम दोनों ने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज (आईएएचवी) को सपोर्ट करने का संकल्प लिया है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि वो भी ऐसा करें। हम सब एक हैं। जयहिंद।

करीना ने इस पोस्ट में अपने लाडले बेटे तैमूर का नाम भी शामिल किया है जो सभी के लिए काफी हैरान करने वाला था। तैमूर अभी बहुत ही छोटे हैं लेकिन शायद वो बहुत कुछ समझते हैं इसीलिए करीना ने टिम-टिम को भी लोगों मदद का हिस्सा बनाया।

बता दें कि करीना ने डोनेशन की जानकारी दी है लेकिन उन्होंने इसकी रकम रिवील नहीं की है। ज्यादातर स्टार्स डोनेशन की जानकारी के साथ सहयोग की राशि को मेंशन कर रहे हैं। हालांकि विराट-अनुष्का, प्रियंका-निक ने भी डोनेट की गई राशि को रिवील नहीं किया। वहीं करीना से पहले आज विक्की कौशल का नाम भी सामने आया था जिन्होंने 1 करोड़ की राशि सहयोग के रूप में दी। इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी 1 करोड़ की राशि डोनेट की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / Coronavirus: करीना, सैफ और तैमूर ने मिलकर की मदद, कई संस्थाओं में दिया डोनेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो