scriptकरगिल विजय दिवस पर अक्षय ने शेयर किया वीडियो, देखते ही सैनिकों को करेंगे दिल से सैल्यूट | Kargil Vijay Diwas: Celebs like Akshay, Anupam, Big B share posts | Patrika News

करगिल विजय दिवस पर अक्षय ने शेयर किया वीडियो, देखते ही सैनिकों को करेंगे दिल से सैल्यूट

locationमुंबईPublished: Jul 26, 2019 03:58:27 pm

‘करगिल विजय दिवस’ पर भारतीय सेना की शौर्य गाथा गाने वाले सितारों की लिस्ट में अक्षय, अनुपम खेर और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है।

Akshay kumar share soldier video

Akshay kumar share soldier video

मुंबई। आज देश ‘करगिल विजय दिवस’ ( Kargil Vijay Diwas ) मना रहा है। भारतीय सेना की इस शौर्य गाथा पर लोग जमकर मैसेज शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सितारों की इस लिस्ट में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, विवेक ओबेराय और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है।

Akshay Kumar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैनिक अपने साथियों की देश सेवा की भावना को गाने के माध्यम से जता रहा है। ये वीडियो अक्षय को सोशल मीडिया पर दिखाई दिया और उन्होंने इसे अपने फैंस के साथ शेयर कर दिया है।

Kargil vijay diwas

वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन लिखा है, ‘ एक दिल जीतने वाला वीडियो आज मेरे सामने आया जिससे मेरा दिन अच्छा हो गया। जब आपकी एक छोटी से ट्रिब्यूट उन लोगों तक पहुंचती है जिनके लिए ये दी गई है… इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए? हमारे भारत के वीरों को लाखों सैल्यूट।’

Anupam Vivek Amitabh
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने भी इस मौके पर सैनिकों को नमन किया है। उन्होंने लिखा, ‘#कारगिलविजयदिवस पर मैं सुरक्षा बलों को, उनके साहस को और उनके बलिदानो को सर झुका के नमन करता हूँ। हम सुरक्षित महसूस करें इसके लिए इनका हमारे जीवन में क्या योगदान है, हम इसका अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। मैं उन माता पिता को भी नमन करता हूँ जो अपने बच्चों को सीमा पे भेजते है।जय हिंद।’

https://twitter.com/YouTube?ref_src=twsrc%5Etfw

अमिताभ बच्चन ने भी 20वें करगिल विजय दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। करगिल विजय दिवस पर बनी इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वॉयस ओवर किया है। Amitabh Bachchan ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘ मुझे इस क्रिएटिव फिल्म के लिए आवाज देने का सम्मान प्राप्त हुआ था… लेकिन अगर कभी मुझे देश के लिए खून देने को भी कहा जाएगा, तो मैं दूंगा… जय हिन्द।

https://twitter.com/hashtag/KargilVijayDiwas?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
विवेक ओबेराय ( Vivek Oberoi ) ने भी करगिल विजय दिवस पर अपना संदेश शेयर किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो