अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अक्सर अपनी बोल्ड पिक्स और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही करिश्मा ने अपनी कुछ नई पिक्स इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वे किसी बीच पर बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में करिश्मा प्रिंटिड बिकिनी में दिख रही हैं। उनका यह अदांज उनके फैंस के होश उड़ा रहा है। तस्वीरों में करिश्मा कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
करिश्मा की कातिल अदाएं फैंस को दीवाना कर रही हैं। 'संजू' एक्ट्रेस करिश्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रही हैं। लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
बात करें काम की तो वह जल्द ही टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इस शो के अलावा वे फिल्म 'टीना एंड लोलो' में नजर आएंगी।