scriptकार्तिक आर्यन को इस क्यूट लड़की ने भरी पब्लिक में दिया गुलाब का फूल, एक्टर ने कहा- सच्चा प्यार है ये… | kartik aaryan fan child girl propose actor give red rose video | Patrika News

कार्तिक आर्यन को इस क्यूट लड़की ने भरी पब्लिक में दिया गुलाब का फूल, एक्टर ने कहा- सच्चा प्यार है ये…

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2019 11:01:07 am

Submitted by:

Riya Jain

kartik Aaryan ने हाल में एक वीडियो शेयर की।

Kartik Aaryan

kartik aaryan

बॅालीवुड एक्टर Kartik Aaryan इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। हाल में एक और खबर सामने आई है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची उन्हें गुलाब का फूल दे रही हैं।

 

kartik-aaryan-fan-child-girl-propose-actor-give-red-rose

जी हां, इस वीडियो में बच्ची कार्तिक को लाल गुलाब देती है, जिसे देख कार्तिक काफी खुश हो जाते हैं। साथ ही वह अपनी नन्ही फैन के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रही हैं। यह वीडियो वायरल हो रही है। कार्तिक ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, सच्चा प्यार है ये, ये गुलाब संभाल के रखा है।

कार्तिक आखिरी बार फिल्म लुका छुपी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन लीड किरदार में थीं। इसी के साथ कार्तिक का नाम एक दिन अनन्या पांडे और सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है। अब एक्टर अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो