शो में कैटरीना ने अपनी सासू मां यानी विक्की की मम्मी वीना कौशल के बारे में खुलासा किया। कैटरीना (Katrina Kaif) ने अपनी सास की पोल खोलते हुए बताया कि कैसे विक्की की मम्मी उन्हें परांठे खाने के लिए मजबूर करती हैं, लेकिन उन्हें इनकार करना पड़ता है। कैटरीना ने बताया कि, 'शुरुआत में मम्मी जी मुझसे परांठे खाने के लिए बहुत कहती थीं और चूंकि मैं डाइट पर हूं तो मैं इसे नहीं खा सकती थी इसलिए मैं सिर्फ एक बाइट ले लेती थी।'