scriptKesari Official Trailer: 21 सिख जवानों के अदम्य साहस को दर्शाती है फिल्म, ट्रेलर देख खून में आ जाएगा उबाल | Kesari Official Trailer - Akshay Kumar, Parineeti Chopra, Anurag Singh | Patrika News

Kesari Official Trailer: 21 सिख जवानों के अदम्य साहस को दर्शाती है फिल्म, ट्रेलर देख खून में आ जाएगा उबाल

locationमुंबईPublished: Feb 22, 2019 11:44:18 am

Submitted by:

Amit Singh

Kesari Official Trailer: फिल्म केसरी सच्ची घटना पर आधारित है।

Kesari Official Trailer - Akshay Kumar, Parineeti Chopra, Anurag Singh

Kesari Official Trailer – Akshay Kumar, Parineeti Chopra, Anurag Singh

Akshay Kumar की मचअवेटेड फिल्म केसरी का ट्रेलर (Kesari Official Trailer) आज रिलीज कर दिया गया है। 3 मिनट 4 सेकेंड के इस ट्रेलर में सारागढ़ी की लड़ाई में भारतीय सिख जवानों के अदम्य साहस को दिखाया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार पगड़ी पहने एक जोशीले जवान के रूप में नजर आ रहे हैं। जो अपने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने को तत्पर है।

Kesari Official Trailer Watch Online:

सच्ची घटना पर आधारित
फिल्म केसरी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1897 में सारागढ़ी की उस लड़ाई पर आधारित है जिसमें ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार अफगानी लड़ाकों से लोहा लिया था। इसे इतिहास की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक माना जाता है।

Kesari Official Trailer - Akshay Kumar, Parineeti Chopra, Anurag Singh

बता दें कि इस फिल्म की कहानी गिरीश कोहली और अनुराग सिंह ने मिलकर लिखी है। ‘केसरी’ को कई प्रोड्यूसर्स मिलकर बना रहे हैं। इनमें करण जौहर भी शामिल हैं। इस ट्रेलर से पहले फिल्म के टीजर और पोस्टर जारी किए गए थे। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Kesari Official Trailer - Akshay Kumar, Parineeti Chopra, Anurag Singh

ट्रेंडिंग वीडियो