scriptलिंगभेद मुद्दे को नहीं उठाती Ki & Ka : करीना कपूर | Ki & KA does not raises the issue of gender : Kareena Kapoor khan | Patrika News
बॉलीवुड

लिंगभेद मुद्दे को नहीं उठाती Ki & Ka : करीना कपूर

करीना ने कहा कि एक महत्वाकांक्षी युवा महिला के किरदार को वास्तविक और विश्वसनीय बनाना चुनौतीपूर्ण था…

जयपुरMar 07, 2016 / 02:26 pm

dilip chaturvedi

kareena kapoor

kareena kapoor

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों फिल्म की एंड का को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही उन्होंने लिंगभेद मुद्दे पर अपने दिल की कही। करीना ने कहा कि लिंगभेद एक ऐसा मुद्दा है, जो अभी भी उपेक्षित है। न ही यह अब तक चर्चा का केंद्र बना। समझ से परे है कि क्यों कोई लिंगभेद मुद्दे को नहीं उठाता? करीना ने कहा, उनकी आने वाली फिल्म की एंड का लिंगभेद की अवधारणा से बहुत ही अलग फिल्म है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे कोई नहीं उठाता। फिल्म में घर में रहने वाला पति है और पत्नी है, जो कि काम करना चाहती है।
उन्होंने कहा, आजकल हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। वे अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। निश्चित रूप से 20 साल पहले की तुलना में वे अधिक आत्मनिर्भर हैं। करीना ने कहा कि एक महत्वाकांक्षी युवा महिला के किरदार को वास्तविक और विश्वसनीय बनाना चुनौतीपूर्ण था। करीना, आर बाल्की द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म की एंड का में दिखाई देंगी। फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक हाउस-हसबैंड की भूमिका निभाई है और इसमें उनकी पत्नी की भूमिका में करीना कपूर हैं, जो एक कॅरियर के प्रति सजग महत्वाकांक्षी कामकाजी महिला हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / लिंगभेद मुद्दे को नहीं उठाती Ki & Ka : करीना कपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो