दरअसल इस शो में उनसे कपिल ने सवाल किया कि वो अगर वो लड़का होती तो किस फिल्म एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करना पसंद करतीं? तब कियारा ने दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, और कैटरीना कैफ का नाम लिया।
इसके बाद कियारा आडवाणी से पूछा गया कि वो किन 3 बॉलीवुड एक्टर के साथ फ्लर्ट करना पसंद करतीं? तो कियारा ने बिना सोचे कहा कि रणवीर सिंह, वरुण धवन और शाहिद कपूर का नाम ले लिया। कियारा ने बताया वो रणवीर सिंह के साथ फ्लर्ट करना पसंद करतीं है।
इस दौरान कियारा ने ये भी बताया कि उन्हें फ्री की चीजों में यदि साबुन और क्रीम मिल जाए तो वो उसे जरूर उठा लेती है। खैर कियारा इन दिनों की बड़े प्रोजक्ट पर काम कर रही हैं। जल्द ही वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल में नज़र आएंगी।