scriptइस एक्ट्रेस ने लॉकडाउन ने सीखा, जीने के लिए बहुत कम संसाधनों की आवश्यकता | Kirti Kulhari taught us that we need very minimum resources to live | Patrika News

इस एक्ट्रेस ने लॉकडाउन ने सीखा, जीने के लिए बहुत कम संसाधनों की आवश्यकता

locationमुंबईPublished: Jun 06, 2020 05:36:18 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि मानव जाति प्रकृति का शोषण कर रही है, लॉकडाउन ने हमें सिखाया है कि हमें जीने के लिए बहुत ही कम संसाधनों की आवश्यकता है।

Kirti Kulhari

Kirti Kulhari

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने प्रकृति और मानव अस्तित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव जाति प्रकृति का शोषण कर रही है, लॉकडाउन ने हमें सिखाया है कि हमें जीने के लिए बहुत ही कम संसाधनों की आवश्यकता है। कीर्ति ने कहा, प्रकृति का सम्मान करना उसके प्रति कृतज्ञ होने के बारे में है। प्रकृति की हर चीज के प्रति कृतज्ञता का रवैया रखना चाहिए। हमारा अस्तित्व प्रकृति के कारण है और मुझे लगता है कि हमें इसे समझना चाहिए और इसके लिए आभारी होना चाहिए।
Kirti Kulhari

लॉकडाउन में बहुत कुछ सीखा
उन्होंने कहा, प्रकृति का सम्मान करना यह जानना है कि हमें कब रुकना है। हम मानव जाति प्रकृति का शोषण करते रहे हैं, इस लॉकडाउन ने निश्चित रूप से हमें सिखाया है कि हमें जीने के लिए बहुत कम संसाधनों की आवश्यकता है और मुझे उम्मीद है कि हम सभी अब इसके महत्व को समझ चुके हैं। कीर्ति ने कहा, यह हम सभी में एक डिफॉल्ट सेटिंग की तरह है। हमारे पास सीखने और खुद को बदलने के लिए बहुत कुछ है। वास्तव में इस दुनिया में रहने के लिए ये जरूरी है।

Kirti Kulhari

बताया अपनी एनर्जी का राज
पिछले दिनों अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपनी एनर्जी का राज बताया था। कृति ने एक गिलास वेजिटेबल जूस पीते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, जूस मेरी एनर्जी का राज है.. मुझे जूस पीना पसंद है.. यह मिक्स वेजिटेबल जूस है, जिसमें लौकी, चुकंदर, पालक, पुदीना, खीरा, नींबू और छोड़ा सेंधा नमक है। उनके प्रसंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनसे उनकी डाइट के बारे में पूछा। एक प्रशंसक ने कहा, यह अपके चेहरे पर चमक का राज भी है। एक अन्य यूजर ने उनसे टेस्ट के बारे में पूछा। एक ने कहा कि उन्हें स्किन केयर टिप्स जरूर साझा करना चाहिए। कीर्ति को हाल ही में फोर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन में देखा गया। कीर्ति हाल ही में ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज‘ के दूसरे सीजन में नजर आई। इसमें उनकी एक्टिंग लोगों को पसंद आई।

Kirti Kulhari
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो