बॉलीवुड

डे आउट के दौरान तैमूर के इस ब्लू कुर्ते की हो रही है जमकर चर्चा, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

डे आउट पर निकले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का लुक हुआ वायरल
ब्लू कुर्ते की कीमत है 2000 के करीब

Feb 05, 2020 / 01:37 pm

Shweta Dhobhal

डे आउट पर निकले तैमूर अली खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के नन्हें नवाब और मीडिया के सबसे चाहते तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अक्सर अपने मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग डे आउट पर निकलते हैं। डे आउट पर निकलते हुए तैमूर का लुक बेहद ही खास होता है। वहीं जब उनकी मम्मी करीना कपूर खान से तैमूर के लुक के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कभी भी तैमूर को महंगे कपड़े या किसी मंहगे ब्रांड का कपड़े पहनना पसंद नहीं करती है।

 

डे आउट पर तैमूर की खींची गई तस्वीरों की चर्चा हर कहीं हो रही है। सोशल मीडिया पर तो तैमूर का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके कुर्ते ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में तैमूर ब्लू रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। इस कुर्ते को उन्होंने ब्लू डेनिस शर्टस और ब्लू सैंडल के साथ ग्रीन कलर के चश्मे पहने हैं। जिसमें वो बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं।

डे आउट पर निकले तैमूर अली खान

वहीं इस कुर्ते के बारें में बात करें तो उनके इस कुर्ते की कीमत एक हजार से दो हजार तक की बताई गई है। इसका प्रिंट African Dashiki शर्ट जैसा है। ये कुर्ता अब ऑनलाइन भी उपलब्ध है। तैमूर के इस लुक को कई लोगों ने पसंद किया। वहीं करीना और सैफ का मानना है कि वो कभी भी प्लानिंग के साथ उन्हें कुछ नहीं पहनाते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / डे आउट के दौरान तैमूर के इस ब्लू कुर्ते की हो रही है जमकर चर्चा, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.