1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन से लेकर शाहिद कपूर तक, रियल लाइफ में ट्रेंड पायलट है ये स्टार्स

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो प्लेन भी उड़ा सकते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में एक अच्छे पायलट हैं। इनमें से कुछ स्टार्स तो अपना अपना पर्सनल एयरक्राफ्ट रखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 11 Dec 2021, 6:02 PM IST

Know about these stars who are trend pilots

Shahid Kapoor and Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें एक्टिंग के अलावा किसी और फिल्ड में भी महारत हासिल है। जैसे सिंगिग, डांसिंग, इंजीनियरिंग, मार्शल आर्ट और बिजनेस आदि। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो प्लेन भी उड़ा सकते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में एक अच्छे पायलट हैं। इनमें से कुछ स्टार्स तो अपना अपना पर्सनल एयरक्राफ्ट रखते हैं। आइये जानते हैं इन ट्रेंड पायलट स्टार्स के बारे में।

अमिताभ बच्चन- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आता है। अमिताभ एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में तो माहिर हैं ही साथ ही वो एक ट्रेंड पायलट भी हैं। फिल्मों में आने से पहले वो भारतीय वायु सेना में भर्ती होना चाहते थे। ऐसे में वो हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग ले चुके हैं। एक बार अमिताभ ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि वो प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कर सकते हैं।

शाहिद कपूर- इस लिस्ट में दूसरा नाम शाहिद कपूर का है। जी हां, शाहिद भी प्लेन उड़ाना जानते हैं। दरअसल उन्होंने फिल्म मौसम के दौरान प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। फिल्म के बाद शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अकेले प्लेन उड़ा सकते हैं। 2 महीने की ट्रेनिंग के बाद शाहिद एक लाइसेंस्ड पायलट बन चुके हैं।

विवेक ओबेरॉय- एक्टर विवेक ओबेरॉय भी प्लेन उड़ाना जानते हैं। उन्होंने फिल्म कृष 3 के लिए प्लेन उड़ाना सीखा था। दरअसल इस फिल्म के डायरेक्टर सीन को रियलिस्टिक बनाना चाहते थे, इसलिए सीन की डिमांड के चलते विवेक ओबेरॉय ने प्लेन उड़ाना सीखा था।

असिन- आमिर खान की हीरोइन एक्ट्रेस असिन भी प्लेन उड़ाना जानती है, जिसका वीडियो इन्होंने इटली में वेकेशन के दौरान शेयर किया था। हालांकि, उनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों बेइंतहा मोहब्बत करने के बावजूद नरगिस ने राज कपूर से तोड़ दिया था रिश्ता

गुल पनाग- एक्ट्रेस गुल पनाग के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो इकलौती ऐसी एक्ट्रेस जो प्रोफेशनल पायलट हैं और उनके पास प्लेन उड़ाने का लाइसेंस भी है। आपको बता दें कि गुल पनाग हमेशा से पायलट बनना चाहती थीं।

अजित कुमार- कन्नड़ फ़िल्मों के जाने-माने एक्टर थाला अजित के नाम से मशहूर अजित कुमार एक ट्रेंड पायलट हैं वो हमेशा से ही पायलट बनना चाहते थे। अजीत ने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद ही पायलट की ट्रेनिंग के लिए एडमिशन लिया, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टर बना दिया।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों होता है हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल