script‘साकी साकी’ गाने के रिक्रिएट वर्जन को देख गरमाई ये एक्ट्रेस, कहा- ये वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया, नोरा को… | koena mitra angry tweet on nora fatehi saki saki song creation | Patrika News

‘साकी साकी’ गाने के रिक्रिएट वर्जन को देख गरमाई ये एक्ट्रेस, कहा- ये वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया, नोरा को…

locationमुंबईPublished: Jul 14, 2019 09:12:08 am

Submitted by:

Riya Jain

बटला हाउस ( batla house ) का नया गाना साकी साकी ( saki saki ) का रिलीज होने वाला हैं।

koena mitra angry tweet on nora fatehi saki saki song creation

koena mitra angry tweet on nora fatehi saki saki song creation

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों को गानों को रीक्रिएट करने का दौर चल रहा है। एक के बाद एक गाने रिक्रिएट किए जा रहे हैं। ऐसे में जल्द ही बटला हाउस ( Batla House ) का नया गाना ‘साकी साकी’ ( saki saki ) का रिलीज होने वाला हैं। बता दें ‘साकी साकी’ सॅान्ग मुसाफिर ( musafir ) फिल्म का गाना है। ये उसका रिक्रिएटिड वर्जन होगा। बता दें कि नए गाने को नेहा कक्कड़ ( neha kakkar ) ने अपनी आवाज दी है।

 

koena-mitra-angry-tweet-on-nora-fatehi-saki-saki-song-creation

इस गाने के पहले वर्जन में कोएना मित्रा ( Koena Mitra ) थीं वहीं रिक्रिएटिड वर्जन में नोरा फतेही ( nora fatehi ) डांस करती नजर आएंगी। लेकिन लगता है कोएना को इस गाने का रिक्रिएशन करना नहीं पसंद आया।

 

koena-mitra-angry-tweet-on-nora-fatehi-saki-saki

हाल में इस गाने का टीजर ( saki saki teaser ) रिलीज हुआ है। टीजर आने के बाद ओरिजनल ओ साकी साकी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कोएना ने ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘मुसाफिर से मेरे साकी साकी गाने को फिर से रीक्रिएट किया जा रहा है। इस गाने को सुनिधि, सुखविंदर, विशाल, शेखर ने मिलकर बनाया था। मुझे मेरे गाने का रीक्रिएट वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया है। यह एक गड़बड़ है! इस गीत ने कई ब्लॉकबस्टर को क्रैश कर दिया था! आखिर क्यों बाटला हाउस में इसे लिया गया। अपने ट्वीट में नोरा की कोयना ने तारीफ भी की है। कोएना ने कहा है कि, नोरा वाकई में बेहतरीन हैं, आशा करती हूं कि वो हमें प्राउड फील करवाएंगी।

https://twitter.com/hashtag/Saaki?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
koena-mitra-tweet

गौरतलब है की बीते साल ही फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर दिलबर’ गाने को रीक्रिएट किया गया था। इस गाने में नोरा फतेही ने गजब की पॅापुलेरिटी हासिल की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो