दरअसल, कृति ने एक मॉर्फ्ड फोटो कोरोना वायरस की थीम पर फिल्म शादी में जरूर आना से शेयर किया है। इस पोस्टर में वो सब कुछ है जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। कृति खरबंदा और एक्टर राजकुमार राव के फेस पर मास्क लगा हुआ है। इसके अलावा कृति राजकुमार को हैंड सेनेटाइजर देते हुए दिखाई दे रही हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है शादी में मत आना। कृति ने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 21 दिन के लिए लॉकडाउन, शादी में मत आना.. इसकी जरूरत है।
कृति का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वक्त में सभी स्टार्स कुछ ना कुछ अलग अपने घरों में कर रहे हैं। कटरीना बरतन धोते और झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रही हैं, तो सलमान खान पेंटिंग और भांजे आहिल के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। साथ ही सभी घर पर रहने का मैसेज बार-बार लोगों को दे रहे हैं।