scriptविशाल के लिए छुरियां चलाएंगी कृति सेनन! | Patrika News
बॉलीवुड

विशाल के लिए छुरियां चलाएंगी कृति सेनन!

5 Photos
6 years ago
1/5
बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज, कृति सैनन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ‘हीरोपंती’ से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली कृति की इस वर्ष फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ प्रदर्शित हुई, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म का नाम ‘छुरियां’ है।
2/5
फिल्म की कहानी दो बहनों की है, जिनके बीच तगड़ी राइवलरी है। दोनों के बीच इस तरह का झगड़ा है कि न सिर्फ उन दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौच होती है, बल्कि नौबत छुरी निकल कर एक दूसरे पर वार करने की भी आती है। बता दें कि फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
3/5
हाल ही विशाल भारद्वाज राजस्थान के गांव रौंसी में लोकेशन देखने पहुंचे थे। ऐसे में संभावना है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। बरेली...में छोटे शहर की लडक़ी बनी कृति इस बार राजस्थान के गांव की झगड़ैल लडक़ी बनी नजर आएगी।
4/5
विशाल की इस फिल्म में कृति दो बहनों में छोटी बहन का किरदार निभाएंगी। फिल्म में अभी तक बड़ी बहन के किरदार के लिए नाम फाइनल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस रेस में श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर और परिणीति चोपड़ा के नाम शामिल हैं।
5/5
वाणी कपूर से भी बात की जा रही है। बड़ी बहन मिलते अगले साल फिल्म के फ्लोर पर जाने की तारीख तय की जा सकती है। बता दें कि यह फिल्म कॉमेडी जोनर की है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.