बॉलीवुड

Lata Mangeshkar Health Updates: जीवनरक्षक प्रणाली पर लता मंगेशकर, हालत में सुधार, परिवार ने दी सेहत की पूरी जानकारी

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं
सेहत में सुधार होने में थोड़ा वक्त लगेगा

Nov 13, 2019 / 05:48 pm

Neha Gupta

नई दिल्ली | लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है हालांकि अभी भी वो नाजुक स्थिति में हैैं। सुत्रों के मुताबिक पहले के मुकाबले अब उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। सुर कोकिला लता के परिवार वालों ने सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है लेकिन अभी भी उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। दरअसल उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से उन्हें निमोनिया भी हो गया है।

https://twitter.com/hashtag/LataMangeshkar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि अभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आने की बात अस्पताल के डॉक्टरों ने कही है। बता दें कि लता मंगेशकर को 11 नवंबर को सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लता दीदी का इलाज कर रही डॉ. पतित समधानी ने बताया है कि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है लेकिन उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। उन्होंने कुछ वक्त लगेगा वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

https://twitter.com/hashtag/LataMangeshkar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि कल यानी 12 को लता जी की हालत बहुत नाजुक हो गई थी जिसके बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के परिवार लगातार उनके पास बना हुआ है। उन्होंने ढेर सारी दुआओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Lata Mangeshkar Health Updates: जीवनरक्षक प्रणाली पर लता मंगेशकर, हालत में सुधार, परिवार ने दी सेहत की पूरी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.