scriptये क्या हो गया लता मंगेशकर को?, हालत हो गई ऐसी की पहचान पाना भी मुश्किल.. | Lata Mangeshkar's first pic after recovery goes viral | Patrika News

ये क्या हो गया लता मंगेशकर को?, हालत हो गई ऐसी की पहचान पाना भी मुश्किल..

Published: Dec 09, 2019 06:35:12 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

लता मंगेशकर की अस्पताल की फोटो हुई वायरल

lata_mangeshkars_first_pic_after_recovery_goes_viral.jpg
नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar )28 दिन अस्पताल में रहने के बाद कल अपने घर लौट आईं थी। इसकी जानकारी उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी गई। अस्पताल से वापस लौटने के बाद उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में लता बेहद कमजोर लग रही हैं और व्हीलचेयर पर बैठी हैं।
दरअसल, लता की इस तस्वीर फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। फोटो के साथ विरल ने लिखा है कि, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की वे नर्सेज, जिन्होंने लेजेंड लता मंगेशकर का ख्याल रखा था। जब वे 28 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। तस्वीर में लता जी पहचान में ही नहीं आ रही है। तस्वीर में वे व्हीलचेयर पर बैठे हुए शॉल से सिर को ढके हुए दिख रही हैं। उनके साथ हॉस्पिटल की 3 नर्स भी हैं।
https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1203641443899736065?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें लता मंगेशकर पिछले कई महीनों से बिमार चल रही थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करया गया था।अस्पताल में 28 दिन तक इलाज करवाने के बाद वे घर लौटी हैं। घर आने की जानकारी लता ने ट्विटर पर खुद दी। उन्होंने लिखा- – पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं, आज मैं घर वापस आ गई हूं। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सबके प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की हृदय से आभारी हूं।’
https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1203641452237975552?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं एक अन्य ट्वि्ट में उन्होंने लिखा- मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फरिश्ते हैं, यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है।आप सब की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं। ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे’। इसके अलावा एक अन्य ट्विट में लिखा- ‘नमस्कार।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो