script25 रुपये से घर खर्च चलाने वाले ये स्टार्स आज खेल रहे हैं करोड़ों में! 5वें एक्टर का नाम सुन उड़ जाएंगे होश | like priyanka chopra sonam kapoor celebs earn rs 25 from there 1st job | Patrika News

25 रुपये से घर खर्च चलाने वाले ये स्टार्स आज खेल रहे हैं करोड़ों में! 5वें एक्टर का नाम सुन उड़ जाएंगे होश

Published: Feb 06, 2018 10:14:36 am

Submitted by:

Riya Jain

25 रुपये से घर खर्च चलाने वाले ये स्टार्स आज खेल रहे हैं करोड़ों में! 5वें एक्टर का नाम सुन उड़ जाएंगे होश

bollywood celebs

bollywood celebs

बॅालीवुड इडंस्ट्री जितनी रंगीन दिखती है उतनी होती नहीं है। आज बॅालीवुड से जाकर हॅालीवुड में शौहरत हांसिल कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी एक मिनट की परफॅार्मेंस के लिए भी करोड़ों की डिमांड करती है, एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक डिजाइनर ड्रेस के लिए पता नहीं कितने करोड़ खर्च करती हैं। एक्टर ऋतिक रोशन के पास पता नहीं कितने करोडों की कार कलैक्शन होंगे।

पर क्या आप जानते हैं ये सेलेब्स हमेशा से इतने अमीर नहीं थे। जब इन लोगों ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो जो आम आदमी की कॅामन इनकम होती हैं, इन बॅालीवुड सितारों ने उनसे भी कम कीमत में फिल्मों के लिए काम किया था। तो आइए आज आपको रूबरु कराते हैं उन्ही कुछ फैमस चहरों से…

hrithik roshan

ऋतिक रोशन
क्या आप जानते हैं साल 1980 में बॅालीवुड के डासिंग डीवा ऋतिक रोशन ने एक फिल्म ‘आशा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस वक्त वो महज 6 साल के थे। इतनी छोटी सी उम्र में फिल्म मिलना अपने आप में बड़ी बात थी। उन्होंने उस फिल्म से अपनी पहली कमाई की थी जो कि मात्र 100 रुपये थी। पर खास बात ये है कि ऋतिक के पहली कमाई से अपने लिए एक खिलौने वाली कार खरीदी थी।

 

sonam kapoor

सोनम कपूर
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सिंगापुर में एक वेट्रेस की जॅाब से की थी। इसके बाद उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में बतौर एक सहायक डायरेक्टर काम किया था। इस काम के लिए उन्हें हर महीने 3,000 रुपये मिलते थे। इन्हें वो घर से काम पर जाने के लिए होने वाले खर्च इस्तेमाल किया करती थी।

 

irrfan khan

इरफान खान
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़े हुए एक्टर इरफान खान ने अपने करियर के शुरुआत छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर की थी। आपको जानकर हैरानी होगी की उस वक्त वे हर बच्चे से महीने के 25 रुपये लेते थे।अपनी पहली कमाई से उन्होंने एक नई साइकिल खरीदी थी।

 

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा
मात्र17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार 5000 रुपये कमाए थे। 5000 के चेक को उन्होंने अपनी मम्मी के हाथों में रख दिया था। प्रियंका की मां का मानना है कि आज भी मुझे उनकी वो 5 हजार रुपए की कमाई मायने रखती है।

 

 

arjun kapoor

अर्जुन कपूर
बॅालीवुड के जाने माने सितारे अर्जुन कपूर पहले निखिल आडवाणी के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम किया करते थे। इस काम के लिए अर्जुन को हर महीने 35000 हजार रूपए मिलते थे। उन दिनों वे अपने सारे पैसे अपने माता-पिता को दे देते थे। उन पैसों को इक्ठ्ठा कर उनके माता-पिता ने उनके लिए बैंक में एक खाता खुलवा दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो