मुंबई। पिछले दिनों अभिनेत्री लिजा हेडन को एक लाइफ स्टाइल मैगजीन के कवर पर ऋतिक रोशन के साथ बहुत ग्लैमरस अंदाज में देखा गया था। हम आपको बता दें कि इस फोटोशूट की बहुत चर्चा हुई थीऔर इसमें लिजा काफी हॉट लग रही थीं। इस मैग्जीन की थीम थी सिलेब्रिटी फिटनेस और ब्यूटीफुल बॉडी, जिसमें दोनों खरे उतरे थे। खैर, अब खबर आ रही है कि लिजा मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद लिजा नेे सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर दी है। हम आपको बता दें कि लिजा ने जिस अंदाज में अपनी प्रेग्रेंसी की खबर अपने फैंस से साझा की है, वह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। लिजा गुजरे साल ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।
इसके अलावा जहां तक लिजा की फिल्मों की बात है, तो फिलहाल उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है। बीते साल वो आखिरी बार फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आई थीं, जबकि इससे पहले वो हाउसफॅुल 3 और संता बंता डॉट कॉम में नजर आ चुकी थीं। वर्तमाने में उनके पास एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें वो जल्द ही नजर आने वाली हैं। लिजा को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। बीते कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में लिजा की प्रेग्नेंसी को लेकर चचाएंं तेज थीं। आखिरकार उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।
गौरतलब है कि लिजा ने इंस्टाग्राम पर ब्लू बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। लिजा ने इस फोटो का कैप्शन दिया विनम्र शुरुआत। एक्ट्रेस लिजा ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से बीते साल ही शादी की थी। इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।