बॉलीवुड

ये हैं Bollywood की अब तक की सबसे Royal Weddings, इस Actress ने पहनी थी 3 करोड़ की Ring

इंडस्ट्री में इन दिनों चारों तरफ सिर्फ कैटरीना और विक्की कौशल की शादी ही चर्चा का है। हालांकि दोनों की तरफ से कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है

नई दिल्लीNov 27, 2021 / 06:29 pm

Shivani Awasthi

इंडस्ट्री में इन दिनों चारों तरफ सिर्फ कैटरीना और विक्की कौशल की शादी ही चर्चा का है। हालांकि दोनों की तरफ से कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान का सिक्स सेंस बारवारा फोर्ट चुना है। आपको बता दें कि इस फोर्ट में एक रात रुकने का किराया 77 हजार के आस पास है।

अब आप इससे ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह शादी कितनी सारी लग्जरी से भरी होने वाली है। बता दें इस बात की भी हलचल है कि कैट अपनी शादी में जोधपुर की फेमस मेंहदी लगाने वाली है, जिसकी कीमत एक लाख है। इस तरह से यह शादी भी किसी रॉयल शादी से कम नहीं होगी।
हालांकि इंडस्ट्री में यह पहली शादी नहीं होगी जो इतनी रॉयल होगी। इंडस्ट्री में ऐसे कपल्स की लिस्ट बहुत लंबी है जिन्होंने रॉयल अंदाज में अपनी शादी को अंजाम दिया। आइए बात करते हैं उन कपल्स की-
1- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 2007 में शादी के बंधन में बंध गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी में 7 करोड़ के आस-पास का खर्च आया था।

2- 2009 में शादी करने वाले राज कुंद्रा औऱ शिल्पा शेट्टी की शादी भी काफी रॉयल रही थी। शिल्पा शेट्टी के लहंगे से लेकर उनकी इंगेजमेंट रिगं तक की मीडिया में खूब चर्चा थी। दावा किया गया था कि शिल्पा शेट्टी की इंगेजमेंट रिगं का प्राइज ही 3 करोड़ थी। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं उनकी शादी कितनी रॉयल रही होगी।
3- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर की शादी में उनका लहंगा ही 50 लाख था। वहीं उनके जेवर की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कहा जाता है कि कपल की शादी में 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

4- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी विदेश में हुई थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग को चूज किया था। उनकी शादी कई कारणों से चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये था।
5- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में कुल 77 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

6- प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से वेडिंग वेन्यू उमेद भवन में शादी की थी। उमेद भवन में शादी समारोह 5 दिन तक चला था। तब इसकी एक रात की बुकिंग 64 लाख रुपये में हुई थी। बताया जाता है कि प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग ही डेढ़ करोड़ की थी।
यह भी पढ़ेंः Terence ने सबके सामने Nora को बोल दिया I LOVE YOU, बवाल मचा रहा है उनका Video


7-सोनम कपूर आनंद आहूजा संग 2018 में शादी की थी। एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी 90 लाख रुपये की थी, वहीं सोनम की शादी का लहंगा ही 70 से 90 लाख रुपये का था।

Home / Entertainment / Bollywood / ये हैं Bollywood की अब तक की सबसे Royal Weddings, इस Actress ने पहनी थी 3 करोड़ की Ring

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.