scriptफिल्मी पर्दे पर तो जीते करोड़ों दिल, आमजन को अपना बनाने में फेल हुए ये स्टार्स | list when movie stars turn politicians but quit soon | Patrika News

फिल्मी पर्दे पर तो जीते करोड़ों दिल, आमजन को अपना बनाने में फेल हुए ये स्टार्स

locationमुंबईPublished: Sep 10, 2019 07:11:53 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

उर्म‍िला से पहले कई सितारों ने राजनीति के गलियारों में खुद क आजमाया लेकिन ज्यादातर सितारे ….

urmila matondkar amitabh bachchan sanjay datt

urmila matondkar amitabh bachchan sanjay datt

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस का हाथ थामने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उर्मिला ने प्रेस नोट जारी कर लिखा, ‘मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की वजह उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी बताई है। उर्म‍िला से पहले कई सितारों ने राजनीति के गलियारों में खुद क आजमाया लेकिन ज्यादातर सितारे कुछ ही महीनों में राजनीति से किनारा कर लिया।


अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन ने 1984 में इलाहाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान बिग बी ने लोकदल के दिग्गज उम्मीदवार हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था। लेकिन बोफोर्स विवाद में नाम आने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

 

govinda

गोविंदा
साल 2004 में गोविंदा ने कांग्रेस ज्वॉइन की थी। अभिनेता ने मुंबई से लोकसभा चुनाव जीता भी था। लेकिन 2008 में उन्होंने राजनीति छोड़कर फिल्मी कॅरियर पर फोकस करने का मन बना लिया। बाद में उनकी कई फिल्में आईं।


परेश रावल
साल 2014 में परेश रावल ने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और वह जीत कर लोकसभा भी पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने सक्र‍िय राजनीति से किनारा कर लिया। 2019 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।

 

paresh rawal

संजय दत्त

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने कांग्रेस की तरफ से शानदार चुनावी पारी खेली। पिता की तर्ज पर संजू बाबा भी राजनीति में आए मगर दूसरी पार्टी के जरिए। 2009 में संजय दत्त ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने लखनऊ से चुनाव लड़ने का फैसला किया। लेकिन कानूनी पचड़ों की वजह से उनके अरमान पर पानी फिर गया और वो चुनाव नहीं लड़ पाए। बाद में उन्होंने सपा से भी किनारा कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो