दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद खाना पकाने का एक वीडियो साझा किया। जिसमें वह खाना बनाते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में उन्होंने नुट्री कीमा मटर बनाने के तरीके के बारे में बताया। अभिनय की बात करें तो दिलजीत को पिछली बार ‘गुड न्यूज’ में पर्दे पर देखा गया था, जिसमें करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिक थे।
इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने घरों में रहकर अपने फैंस को खतरनाक वायरस से बचने के लिए उपाय बता रहे है। इसके साथ ही वह वे अपील कर रहे है कि सभी अपने घरों में ही रहे और बिना काम बाहर नहीं निकले। सभी स्टार्स खुद घर का काम करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।