scriptलॉकडाउन : घर पर ऐसे समय बीता रही हैं मौनी रॉय और कीर्ति कुल्हारी, वीडियो हुआ वायरल | Lockdown: Mouni Roy and Kirti Kulhari are spending time at home | Patrika News

लॉकडाउन : घर पर ऐसे समय बीता रही हैं मौनी रॉय और कीर्ति कुल्हारी, वीडियो हुआ वायरल

locationमुंबईPublished: Mar 25, 2020 03:29:12 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एक्ट्रेस ने कहा कि असल में कभी हमारे पास वक़्त नहीं होता, मुंबई जैसे भागदौड़ वाले शहर में हम हमेशा बाहर काम के चक्कर में भागते रहते हैं।

Mouni Roy and Kirti Kulhari

Mouni Roy and Kirti Kulhari

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन हो गया है। सभी लोग अपने अपने घरों में बंद है। बॉलीवुड सितारें भी अपने फैंस से इस वायरस से निपटने के लिए अपील कर रहे हैं। इस समय सभी सेलेब्स अपने अपने घरों में खुद काम कर रहे है। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। कीर्ति ने कहा कि कई लोग कोरोना से पीड़ित हैं और इस गम्भीर बीमारी के चलते कई परिवारों ने अपनों को खो दिया लेकिन मैं फिर भी यही कहूंगी कि इसे और फैलने से रोकिए और जिस तरह सरकार लगातार बचाव के लिए काम कर रही है सरकार का सहयोग करिए।
Mouni Roy
एक्ट्रेस ने कहा कि असल में कभी हमारे पास वक़्त नहीं होता, मुंबई जैसे भागदौड़ वाले शहर में हम हमेशा बाहर काम के चक्कर में भागते रहते हैं। यहां तक कि हम अपने परिवार को भी सयम नहीं दे पाते। बच्चों के साथ खेल नहीं पाते, तो क्या आपको नहीं लगता कि इस वक़्त को यह सोचने की बजाय कि मैं बाहर नहीं जा पा रहा, परिवार के साथ गुज़ारना चाहिए। उन्होंने बताया कि कल मैंने झाड़ू लगाई। खाना बनाया था, आज भी करूंगी और काम करने के साथ-साथ घर पर आजकल म्यूज़िक सुनती रहती हूं। आपसे भी यही कह रही हूं कि घर पर रहिए और परिवार के साथ आप भी वक़्त बिताइए।
मौनी रॉय भी इन दिनों अपने घर पर काम कर रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए है कि वो घर पर गमलों से टमाटर तोड़ रही हैं। साथ ही अपने घर पर काफी मेहनत से खाना पका रही हैं। साथ ही अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी एक वीडियो जारी कर के घर पर रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को और अपने फैंस से घर में रहने की अपील की हैं।
hrithik roshan
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो