कई बार बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे फोटोज सामने आ जाते हैं, जिनमें उनकी बॉडी पर ऐसे मार्क्स दिखाई पड़ते हैं जैसे कि लव बाइट यानी कि 'प्यार की निशानी'। ऐसे कुछ फोटोज में इन मार्क्स को साफ तौर पर देखा जा सकता है, तो किसी में बारीकी से देखने पर नजर आते है लेकिन फैंस की नजरों से कोई बच नहीं पाता है।

जैकलीन फर्नांडिस की सुकेश चंद्रशेखर के साथ लीक हुई फोटो में वो बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटो में सुकेश चंद्रशेखर उन्हें नोज पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके गले पर भी लव बाइट का निशान साफ नजर आ रहा है।

शाहरुख खान भी लव बाइट के साथ स्पॉट हो चुके हैं। जिससे उनकी लव बाइट की फोटो कैमरे में कैद हो गई थी। बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं।

सारा अली खान की डेटिंग रयूमर्स तो कई बार सामने आ चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कार्तिक आर्यन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। एक बार सारा अली खान की ऐसी फोटो सामने आ चुकी है, जिसमें उनकी गर्दन के नीचे लव बाइट का निशान दिखा था।

करीना कपूर जब सैफ अली खान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं, तभी उन्होंने एक बार व्हाइट कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में करीना की पीठ पर बने लव बाइट के निशान मीडिया के कैमरों में कैद हो गए थे।

दीपिका पादुकोण शादी से पहले रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन दिनों दीपिका पादुकोण की इस फोटो ने सभी का ध्यान खींचा था। इस तस्वीर ने रणबीर और दीपिका के रोमांटिक रिश्तों की पोल खोल दी थी। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।

सैफ अली खान की गर्दन के नीचे भी लव बाइट के निशान मिल चुके हैं। हालांकि, ये किस्सा काफी पुराना हो चुका है। सैफ अली खान जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में लंकेश के रोल में नजर आएंगे।

मलाइका अरोड़ा हॉट और शॉर्ट ड्रेसेस के लिए मशहूर हैं। कई बार उन्हें लव बाइट के साथ देखा गया है। मलाइका 48 साल की हैं और अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। 36 साल के अर्जुन कपूर अपने से 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी सीरियस हैं।

प्रियंका चोपड़ा भी लव बाइट के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। वैसे, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी लव बाइट के साथ दिख चुके हैं। प्रियंका इस समय कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं।

कैटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, एक बार कैटरीना कैफ के बदन पर लव बाइट के निशान मिले थे। ये बात उनके करियर के शुरुआती दौर की है।
