scriptबॉलीवुड की इन ग्लैमरस हसीनाओं ने किया क्रिकेटर्स को क्लीन बोल्ड, इनकी बनी जोड़ी और इनकी हुई राहें जुदा | Patrika News
बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन ग्लैमरस हसीनाओं ने किया क्रिकेटर्स को क्लीन बोल्ड, इनकी बनी जोड़ी और इनकी हुई राहें जुदा

15 Photos
6 years ago
1/15
बॉलीवुड सुंदिरयां और क्रिकेट प्लेअर्स के बीच रोमांस और शादी का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इस कड़ी में शामिल हो गए हैं। स्टार क्रिकेटर्स और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच रोमांस की खबरें अखबार और मैगजीन के पन्नों की सुर्खियां रहीं हैं। कुछ प्रेम कहानियां पन्नों में ही सिमट के रह गईं तो कुछ शादी के साथ फेरों तक जा पहुंची। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जिनका दिल क्रिक्रेट स्टार्स के लिए धड़का। कुछ अभिनेत्रियों को अपना प्यार मिला हालांकि कुछ की राहें हमेशा हमेशा के लिए जुदा हो गई।
2/15
शर्मिला टगौर और मंसूर अली खान पटौदी : बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मशहूर क्रिकेट रहे दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी ने चार साल रोमांस करने के बाद वर्ष 1969 में शादी कर ली थी। हालांकि दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए शुरुआत में राजी नहीं थे। पटौदी और शर्मीला की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आकर्षक और आदर्श जोड़ी में एक माना जाता था। दोनों ने अपने प्यार के परवान चढ़ते ही शादी की और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाया। जिस समय दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था शर्मीला अक्सर मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती थीं। कहा तो यह भी जाता है कि शर्मीला जहां बैठी होती थीं नवाब पटौदी वहीं पर छक्के मारा करते थे।
3/15
रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान : बॉलीवुड की जरूरत गर्ल रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान के बीच रोमांस खूब जोर चला। रीना के प्यार में तो मोसिन ने क्रिकेट और पाकिस्तान दोनों को छोड़ दिया था। बाद में मोसिन और रीना राय ने शादी कर ली। मोसिन खान ने इसके बाद साथी फतेह और बंटवारा जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नहीं हुए और वापस पाकिस्तान चले गए। शादी के बाद रीना कुछ दिन पाकिस्तान में रही बाद में दोनों ने अपनी राह अलग कर ली।
4/15
कपिल देव और अभिनेत्री सारिका : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और अभिनेत्री सारिका के बीच रोमांस की खबरें भी सुखिर्यों में बनी रहती थी। चर्चा थी कि दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश हैं लेकिन यह जोड़ी परवान नहीं चढ़ सकी। सारिका ने बाद में कमल हासन से शादी कर ली।
5/15
मोहम्मद अजरूद्दीन और संगीता बिजलानी : नब्बे के दशक में पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी जब क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन से मिली तो उनका दिल अजहर पर आ गया। इससे पूर्व संगीता बिजलानी के सलमान खान के साथ रोमांस की चर्चा जोरों पर थी। अजहर ने अपनी पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया और वर्ष 1996 में संगीता बिजलानी के साथ शादी रचा ली। हालांकि अजहर और संगीता की शादीशुदा जोड़ी अब अलग हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान अपनी लाइफ में कई महिलाओं के साथ इश्क फरमा चुके हैं।
6/15
रवि शास्त्री और अमृता सिंह : रवि शास्त्री की पर्सनालिटी पर हर दूसरी युवती फिदा थी। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमृता सिंह का दिल भी रवि शास्त्री पर आ गया दोनों की प्रेम कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही। इसी दौरान शारजहां में हुए एक मैच में अमृता सिंह की तस्वीरों ने काफी कुछ बयां कर दिया। मैच में जब भी शास्त्री गेंद को सीमा रेखा के पार करते दर्शक दीर्घा में बैठी ग्लैमरस अमृता जमकर चीयर करती। ऐसा माना जा रहा था कि जल्द ही दोनों शादी रचा लेंगे। चर्चा थी कि रवि शास्त्री और अम़ता सिंह ने सगाई कर ली है लेकिन इनका प्यार परवान चढऩे से पहले ही खत्म हो गया।
7/15
जहीर खान और सागरिका घटके/ईशा शर्वानी : भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम अभिनेत्री ईशा शर्वानी संग आता था। इन दोनों का रिश्ता लगभग आठ सालों तक चला, जो 2012 में खत्म हो गया। चर्चा यह भी थी कि दोनों लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे। हाल ही में जहीर ने अभिनेत्री सागरिका घटके से शादी कर ली है।
8/15
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्डस : क्रिकेट और बॉलीवुड में प्यार की कहानियों की बात करें, तो इसमें अभिनेत्री नीना गुप्ता का नाम भी शुमार है। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्डस ने कभी शादी नहीं की। नीना और रिचर्डस के बीच अफेयर करीब एक साल तक चला और इससे उनकी एक बेटी का जन्म हुआ। लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। दोनों ने कभी अपने संबंधों को दुनिया से छुपाया भी नहीं। विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता है।
9/15
युवराज सिंह और हेजल कीच/किम शर्मा/दीपिका पादुकोण : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर युवराज सिंह और किम शर्मा के लिंकअप की चर्चा भी जोरों पर थी। युवराज और किम कई अवसर पर साथ देखे गए थे। करीब दो साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। इसके बाद युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच लिंकअप की खबरें उड़ी लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई। किम शर्मा के साथ शुरू हुआ युवराज का अफेयर नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण और प्रीती जिंटा के साथ भी सुर्खियों में रहा। युवराज ने अभिनेत्री हेचल कीच से शादी कर ली है।
10/15
दीपिका पादुकोण और महेन्द्र सिंह धोनी: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और मिस्टर कूल महेन्द्र सिंह धोनी के बीच लिंकअप की खबरें भी मीडिया में उठी। वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों एक साथ देखे भी गए, लेकिन ये किस्सा बस सुर्खियों तक ही सीमित रह गया।
11/15
हरभजन सिंह और गीता बसरा: मिस्टर टर्बोनेटर हरभजन सिंह और बॉलवुड अभिनेत्री गीता बसरा ने काफी दिनों के बाद एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। सुरेश रैना और अनुष्का शर्मा के बीच लिंकअप की खबरें भी कुछ दिनों तक सुखिर्यों में बनी रही।
12/15
श्रीसंथ और रिया सेन: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन और क्रिकेटर श्रीसंथ के बीच रोमांस की चर्चा थी लेकिन बात नहीं बन सकी। नब्बे के दशक में पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद आफरीदी और सोनाली बेन्द्रे के बीच लिंक की खबरें सुनने को मिली लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई। अमृता अरोड़ा और इंग्लैंड के क्रिकेटर उस्मान अफजल के रोमांस के किस्से तो खूब उड़े लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई।
13/15
अंजू महेन्द्र और गैरी सोबर्स: वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिक्रेटर सर गैरी सोबर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री अंजू महेन्द्र के बीच लिंकअप की खबरें सुर्खियों में बनी रहती थी। साठ के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम जब भारत के दौरे पर थी तब अंजू महेन्द्रू का दिल गैरी सोबर्स पर आ गया। चर्चा थी कि अंजू महेंद्रू के साथ अधिक समय बिताने के लिए सोबर्स ने वादा करके चार दिन में मैच जीत लिया ताकि पांचवां दिन इश्क के लिए मिल सके। गैरी सोबर्स उनकों और उनकी फैमिली को हर मैच में इनवाइट करते थे। गैरी मैच के बीच में ही अंजू महेंद्रू से मिलने फील्ड से बाहर आ जाते थे। गैरी की ये चीज अंजू को बहुत पसंद थी। हालांकि अंजू के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो गई। दोनों की शादी न होने की कई वजहें मानी जाती हैं। अंजू के परिवार को गैरी का काला रंग पसंद नहीं था और एक अन्य वजह थी डिस्टेंस रिलेशनशिप। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि दोनों अभी भी एक दूसरे के दोस्त हैं।
14/15
सौरभ गांगुली और नगमा : भारतीय क्रिक्रेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और अभिनेत्री नगमा के बीच लिंकअप की खबरें में सुखिर्यों में बनी रहती थी हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह स्पष्ट नहीं हो सका।
15/15
वसीम अकरम और सुष्मिता सेन : बॉलीवुड की पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के बीच लिंकअप की खबरें में जोरों पर थी। वसीम और सुष्मिता के बीच दोस्ती की शुरुआत वर्ष 2008 में टीवी डांस रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना के सेट पर हुई थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में इजहार नहीं किया। सुष्मिता ने वसीम के बारे में कहा था कि वह उनके सिर्फ दोस्त हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.