scriptप्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर मां मधु चोपड़ा ने बताई ये सच्चाई, सपने में भी नहीं सोचा होगा आपने | Madhu chopra statement over priyanka chopra pregnancy | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर मां मधु चोपड़ा ने बताई ये सच्चाई, सपने में भी नहीं सोचा होगा आपने

locationमुंबईPublished: Mar 13, 2019 05:54:41 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

priyanka chopra

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, हाल में 10 मार्च को आकाश अम्बानी की शादी अटेंड करने के बाद प्रियंका ने अपने घर पर छोटी सी पार्टी रखी थी। इस पार्टी में हुमा कुरैशी, जाह्नवी कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और ईशान खट्टर जैसे स्टार्स शामिल हुए थे। इसके अगले दिन यानी 11 मार्च को प्रियंका को उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के एक नामी अस्पताल में स्पॉट किया गया। इसके बाद से से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी।

 

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर मां मधु चोपड़ा ने बताई ये सच्चाई, सपने में भी नहीं सोचा होगा आपने
गौरतलब है कि प्रियंका और मधु चोपड़ा अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचे थे। अब मधु चोपड़ा ने इस मामले मे चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने एक बयान में कहा,’मैं और प्रियंका किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गए थे और प्रेगनेंसी की ख़बरें बस एक अफवाह है। पहले मुझे इन खबरों को पढ़कर बुरा लगता था पर अब मैं इन पर ध्यान नहीं देती।’

 

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर मां मधु चोपड़ा ने बताई ये सच्चाई, सपने में भी नहीं सोचा होगा आपने

उन्होंने आगे कहा,’अभी कुछ महीनों पहले ही तो प्रियंका की शादी हुई है ऐसे में उनकी प्रेगनेंसी का कयास लगाना बेकार है। ज्ञातव्य है कि प्रियंका ने पिछले साल 1—2 दिसंबर को अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इनकी शादी जोधपुर में हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो