scriptMahashivratri 2023: कंगना रनौत से लेकर सारा अली खान तक बॉलीवुड के वो स्टार्स जो भोले के हैं बड़े भक्त | Mahashivratri 2023: Kangana Ranaut to Sara Ali Khan, Bollywood stars who are big devotees of Lord Shiva | Patrika News

Mahashivratri 2023: कंगना रनौत से लेकर सारा अली खान तक बॉलीवुड के वो स्टार्स जो भोले के हैं बड़े भक्त

Published: Feb 18, 2023 11:50:16 am

Submitted by:

Archana Keshri

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का पर्व आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। शिव मंदिरों में भक्त लंबी-लंबी लाइनें लगाकर भोले भंडारी की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। इस बीच आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ स्टार्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो भगवान शिव के बड़े भक्त है।

Mahashivratri 2023: Kangana Ranaut to Sara Ali Khan, Bollywood stars who are big devotees of Lord Shiva

Mahashivratri 2023: Kangana Ranaut to Sara Ali Khan, Bollywood stars who are big devotees of Lord Shiva

Mahashivratri 2023: 18 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलिवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सितारे अपनी शिव भक्ति के लिए पहचाने जाते हैं। ये सितारे कई अलग-अलग तरीकों से ये साबित कर चुके हैं कि वो कितने बड़े शिव भक्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडस्ट्री कई सितारे तो इतने बड़े शिव भक्त हैं कि सुबह-सुबह शिव का नाम लिए बिना उनका दिन शुरू नहीं होता है। अजय देवगन, कंगना रनौत, सलमान खान से सारा अली खान तक कई फिल्म स्टार्स हैं जो शिव के बड़े भक्त हैं। किसी भी प्रॉजेक्ट को शुरू करने से पहले ये स्टार्स महादेव का आशीर्वाद लेते हैं। महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उन शिवभक्त सितारों के बारे में जो किसी भी मौकें पर भगवान शिव को याद करना नहीं भूलते।

ajay_devgan.jpg

अजय देवगन


अजय देवगन बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार है। जिनकी दुनियाभर में जर्बदस्त फैंस फालोइंग हैं। लेकिन अजय देवगन भगवान शिव के बड़े भक्त है। उनकी कई बार तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं जब वह कभी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ करते दिखे, या तो कभी किसी अन्य शिव मंदिरों में दिखाई दिए। यही नहीं अजय देवगन ने अपने शरीर पर भगवान शिव का टैटू भी बनवा रखा है। यही नहीं उन्होंने अपने पीठ पर त्रिशूल का भी टैटू बनवाया है।

tiger_shroff.jpeg

टाइगर श्रॉफ


बॉलीवुड स्टार टाइगर बेहद सौम्य किस्म के इंसान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइगर भी शिव के बड़े भक्त हैं। वह अपनी हर फिल्म शुरू करने से पहले भगवान शिव की आराधना करते हैं। इतना ही नहीं टाइगर की पहली फिल्म जब रिलीज को तैयार थी, तो वो मुंबई से काशी नरगी भगवान विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे थे। टाइगर ने ख़ुद कहा था कि भगवान भोलेनाथ से बढ़कर कोई और शक्ति नहीं।

sanjay_dutt.jpg

संजय दत्त


संजय दत्त भी भगवान आशुतोष के बड़े भक्त हैं। वह रोज उनकी पूजा करते हैं और शिवरात्रि का पर्व तो वह हर साल विधि-विधान से मनाते हैं। संजय दत्त ने भी अपनी बाजू पर शिव जी का टैटू बनवा रखा है। इस टैटू के नीचे संस्कृत में ‘ॐ नमः शिवाय’ भी लिखा हुआ है।

kangana_ranaut.jpg

कंगना रनौत


कंगना रनौत भी शिव शंकर की बड़ी भक्त हैं। अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर वह तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें उनकी आस्था भोले के प्रति दिखाई देती है। कंगना खुद को ‘पहला योगी’ बता चुकी हैं। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाती रहती हैं।

hritik_roshan.jpg

ऋतिक रोशन


बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन का पूरा परिवार बहुत बड़ा शिव भक्त है। वो कई बार आलीशान शिव पूजा का आयोजन करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं। बताया जाता है कि वह कुछ भी नया प्रॉजेक्ट या काम शुरू करने से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद जरूर लेते हैं।

sara_ali_khan.jpeg

सारा अली खान


सारा अली खान को ईश्वर पर असीम आस्था है। वह किसी धर्म या जाति को नहीं मानतीं। सारा भी भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं। वह केदारनाथ व वाराणसी स्थित शिव मंदिर में पूजा करती हुई नजर आ चुकी हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई हैं। तस्वीरों में सारा अली खान मांथे पर चंदन लगाए पूजा-पाठ करती हुई नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने खारिज की BJP सांसद की याचिका, महाशिवरात्रि पर देवघर में इस रूट से ही निकलेगी शिव बारात



kailash_kher.jpg

कैलाश खैर


मशहूर सूफी गायक कैलाश खैर के शिव भक्ति के भजनों पर आपने भक्तों को थिरकते जरूर देखा होगा। ‘बगड़ बम बबम बम लहरी…’, ‘मैं भूल गया रे भजन तेरा करना बाबा…’ और ‘कौन है वो कहां से आया’ जैसे भजन को गाते वक्त जिस तरह वो शिव भक्ति में लीन होकर गाते है, उनके भजन सुनने वाला भी महादेव की भक्ति में खो जाता है।

mouni-roy.jpg

मौनी रॉय


मौनी रॉय भी भगवान शिव की सच्ची भक्त हैं। वह हर साल महाशिवरात्रि का पर्व भी धूमधाम से मनाती हैं। वो अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन करती और उनकी पूजा अर्चना करती कई बार दिखाई दे चुकी हैं।

kunal-khemu.jpg

कुणाल खेमू


कुणाल खेमू की भी भगवान शिव में सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने अपनी पीठ पर त्रिशूल का टैटू बनवाया हुआ है, जिसके लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखा हुआ है।

esha-deol.jpg

ईशा देओल


ईशा देओल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। ईशा महादेव की इतनी बड़ी भक्त है। ईशा ने अपनी पीठ पर ॐ का टैटू भी बनवाया है।

salman_khan.jpeg

सलमान खान


सलमान खान बॉलिवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जिनके घर में हर धर्म और उसके देवता को पूजा जाता है। सलमान, भगवान शिव के भी भक्त हैं। उन्होंने भगवान शिव की कई पेंटिंग बनाई हैं और जब भी वक्त मिलता है तो कलाकारी दिखा ही देते हैं।

यह भी पढ़ें

अनोखा रिवाजः भगवान शिव पर केकड़ा चढ़ाते हैं भक्त, पूरी होती है मनोकामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो