scriptझड़ते बालों से छुटकारा दिलाने मलाइका अरोड़ा ने बताया बेहतरीन तरीका | Malaika arora bollywood actress fitness tips hair fall issue | Patrika News

झड़ते बालों से छुटकारा दिलाने मलाइका अरोड़ा ने बताया बेहतरीन तरीका

locationमुंबईPublished: Oct 12, 2020 04:39:58 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

झड़ते बालों से छुटकारा दिलाने मलाइका अरोड़ा ने बताया बेहतरीन तरीका

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसके माध्यम से उन्होंने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद झड़ने वाले बालों से छुटकारा दिलाने का आसान तरीका बताया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे देख कर लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आपको बता दें कि फिटनेस फिक्र मलाइका अरोड़ा हाल ही में कोरोना की जंग जीती है। वह फिर से इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर पहुंच चुकी है। अपनी फिटनेस का राज फैन्स से शेयर करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें काफी वीकनेस महसूस हुआ और हेयर फॉल भी हुआ है। उन्होंने बताया है कि फ्रिक्वेंट हेयर फॉल से कैसे बचा जा सकता है।
मलाइका ने वीडियो में बताया कि किस तरह से वे अपने हेयर फॉल को रोकने के लिए घरेलू नुस्खे अपना रही हैं। उन्होंने बताया कि प्याज का रस बनाकर अगर अपने बालों में लगाया जाए तो झड़ते बालों की समस्या से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने बताया और वह खुद भी ऐसा करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस एक प्याज लेती है उसका जूस बनाती है, इसके बाद वे एक कॉटन के माध्यम से प्याज का रस बालों की जड़ों पर आहिस्ता आहिस्ता लगाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल डॉक्टर की गाइडलाइंस के अनुसार विटामिन के सप्लीमेंट्स और मेडिसिन तो ले ही रही है। मगर यह एक ऐसा नुस्खा है जिसे वह कई सालों से फॉलो करती आ रही है और उन्हें यकीन है कि अगर कुछ समय तक इसे लगाया जाए तो यह फायदा जरूर करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो