इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बेसन के लड्डू बना रही हैं। आपने मलाइका को अब तक जिम जाते देखा होगा। पार्टीज करते देखा होगा, लेकिन उनका ये अवतार अब देखने को मिल रहा है। अब घर पर वक्त बिताने के लिए कुछ तो करना ही पड़ेगा तो मलाइका इन दिनों किचन का सहारा ले रही हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें मलाइका किचन में मालाबारी वेजिटेबल स्टू बनाती नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकल चर्चा में बनी रहती हैं। ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन जब पूरा देश बालकनी और छतों पर आकर कोरोना योद्धाओं के लिए ताली बजा रहा था तो मलाइका अर्जुन भी साथ में बालकनी में आए थे।