बॉलीवुड

शादी की खबरों के बीच मला इका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा, यहां जानें कैसा है उनका रिश्ता

पिछले दिनों बोनी कपूर का अर्जुन कपूर को जायदाद से बेदखल करने की खबरें खूब चर्चा में रही।

Apr 12, 2019 / 05:25 pm

Preeti Khushwaha

Malaika Arora Arjun Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) इनदिनों अपने अफेयर के चलते काफी सुर्खियों में हैं। इसी वजह से मलाइका को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। पिछले दिनों खबरें आई थीं की मलाइका और अर्जुन 19 अप्रेल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन ये सभी खबरें महज एक अफवाह थी। इन्हीं सब के बीच मलाइका ने एक चौंकाने वाला मैसेज शेयर किया है।

हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा है। इस मैसेज को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उनका इशारा अर्जुन कपूर की ओर था। इसमें मलाइका ने लिखा, ‘करीबी व्यक्ति, एक ऐसा व्यक्ति जिससे पहली बार मिलकर ही एक कनेक्शन सा महसूस होता है। इतना मजबूत कनेक्शन कि आप उनकी ओर इस तरह आकर्षित होते हैं, जैसा आपने पहले कभी अनुभव नहीं किया होता। समय के साथ कनेक्शन इतना गहरा हो जाता है कि आपका प्यार भी बढ़ने लगता है। आपको ऐसा लगता है कि आपने इतना प्यार कभी किसी को नहीं किया है। आपका सोलमेट आपको हर तरह से समझता है। जब भी वो आपके आसपास होते हैं, तब आपको शांति मिलती है और आप खुश महसूस करते हैं।’

 

Malaika Arora Arjun Kapoor

आपको बता दें कि पिछले दिनों बोनी कपूर का अर्जुन कपूर को जायदाद से बेदखल करने की खबरें खूब चर्चा में रही। दरअसल, @Boneykapoorofficial इंस्टा हैंडल पर लिखा गया था- ‘मैं अपने जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा अर्जुन को।’ बस इस मैसेज के लिखने की देरी थी कि इस पर कई कमेंट आने शुरू हो गए। आपको बता दें कि यह बोनी कपूर का ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, यह उनका पैरोडी अकाउंट है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / शादी की खबरों के बीच मला इका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा, यहां जानें कैसा है उनका रिश्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.