script45 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा खुद को ऐसे रखती हैं जवां, छोटी बहन के साथ वीडियो आया सामने | malaika arora shares video of her working out with sister amrita arora | Patrika News

45 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा खुद को ऐसे रखती हैं जवां, छोटी बहन के साथ वीडियो आया सामने

locationमुंबईPublished: Apr 16, 2019 03:03:22 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

45 वर्षीय मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बहन अमृता ….

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका अपनी लेटेस्ट तस्वीरे और वीडियो फैंस से शेयर करती रहती है। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
malaika arora
45 वर्षीय मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक्ससाइज कर रही है। वीडियो को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे है और अब तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वायरल हो रहे इस विडियो में मलाइका और अमृता लेग्स एक्सर्साइज करती दिखाई दे रही हैं। इस क्रॉस लेग एक्सर्साइज को करने में कितनी एनर्जी लगानी पड़ी इसे दोनों के चेहरे के भावों से समझा जा सकता है। लोगों ने विडियो को देखने के साथ ही मलाइका की तारीफ भी की। इससे पहले भी मलाइका और अमृता की योग करती हुई नजर आ चुकी है।
malaika arora
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो