scriptमलाइका अरोड़ा ने फैंस को बताया मास्क पहनने का सही तरीका, एक्ट्रेस ने लिखा- ‘प्लीज मास्क जरूर पहनें | malaika arora shows the right way of wearing a mask | Patrika News

मलाइका अरोड़ा ने फैंस को बताया मास्क पहनने का सही तरीका, एक्ट्रेस ने लिखा- ‘प्लीज मास्क जरूर पहनें

locationमुंबईPublished: Jul 28, 2020 06:39:29 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मलाइका अरोड़ा (actress Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद तस्वीर शेयर कर बताया है कि फेस मास्क को सही तरीके से कैसे पहना जाता है। एक्ट्रेस ने खुद की तीन फोटो का एक कोलाज साझा किया है।

malaika arora

malaika arora

महामारी कोरोना वायरस (corona virus) का कहर दुनियाभर में जारी है। देश में भी इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर सरकार अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है। अखबार से लेकर टीवी और रेडियो पर इस खतरनाक वायरस से बचने के बारे में बता रहे है। इस मामले में बॉलीवुड कलाकार (Bollywood artists) भी लगातार सोशल मीडिया (social media) के जरिए अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो (photos and videos) शेयर कर रहे हैं। सेलेब्स अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बता रहे है। इसके साथ खुद को फिट रखने के भी लगातार टिप्स दे रहे है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Bollywood’s beautiful actress Malaika Arora) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती है। अब उन्होंने कोरोना काल में फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका बताया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

malaika arora
मलाइका अरोड़ा (actress Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद तस्वीर शेयर कर बताया है कि फेस मास्क को सही तरीके से कैसे पहना जाता है। एक्ट्रेस ने खुद की तीन फोटो का एक कोलाज साझा किया है। इसे देखकर समझा जा सकता है कि जब आप मास्क पहने तो आपकी नाक और मुंह दोनों कवर होने चाहिए। पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज मास्क जरूर पहनें और इसे सही तरीके से पहनें। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।’सोशल मीडिया पर फैंस को यह पोस्ट बहुत अच्छा लगा है। यूजर्स इसपर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
malaika arora
आपको बता दें कि मलाइका अकसर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों मलाइका ने अपनी एक बेहद हॉट फोटो शेयर की, जिसमें वह ब्लैक स्पॉर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘कोई इस एंगल से तस्वीरें शेयर करने के उद्देश्य के बारे में बता सकता है क्या? आप टूथपिक की तरह दिखेंगे, लेकिन फर्क नहीं पड़ता।’ काम की बता करें तो इन दिनों एक्ट्रेस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज के रूप में नजर आएंगी। इस शो के नए एपिसोड्स जल्द ही टीवी पर ऑनएयर किए जाएंगे। इसकी तैयारी मलाइका शुरू कर चुकी हैं।
malaika arora

ट्रेंडिंग वीडियो