बॉलीवुड

Ranu Mondal के बाद इस शख्स ने Baahubali का गाना गाकर बटोरी सुर्खियां, देखें Viral Video

बाहुबली का गाना कौन है वो गाता दिखा शख्स (Man Sings Baahubali Song Kaun Hai Wo)
रानू मंडल (Ranu Mondal) के बाद लोग इस शख्स को बता रहे इंटरनेट सेंशन (Internet Sensation)
सोशल मीडिया पर छाई सिंगर की आवाज

May 28, 2020 / 10:10 pm

Neha Gupta

Man Sings Baahubali Song Kaun Hai Wo

नई दिल्ली | सोशल मीडिया (Social Media) आज के दौर में ऐसा माध्यम है कि किसी का टैलेंट लोगों से ज्यादा दिन छुपा नहीं रह सकता। लॉकडाउन (Lockdown) में स्टार्स की क्रिएटिविटी से लेकर नए-नए आइडियाज देखने को मिले। इसी बीच अब एक शख्स का वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है। ये शख्स फिल्म का बाहुबली का गाना कौन है वो गाते ?(Man sings Baahubali song Kaun Hai Woh) हुए दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों को रानू मंडल की याद आ गई। रानू मंडल भी एक स्टेशन पर गाना गाया करती थीं लेकिन उनका सॉन्ग वायरल होने के बाद वो रातों रात इंटरनेट सेंशन (Internet sensation Ranu Mondal) बन गई थीं। ये शख्स भी उसी लिस्ट में शुमार हो सकता है। लोग इस शख्स की आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे, साथ ही कैलाश खेर से भी लोग कम्पेयर कर रहे हैं।

इस शख्स का वीडियो फेसबुक (Facebook video viral) पर किसी ने पोस्ट किया गया है। जिसके बाद लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स का गाना सुनने के लिए कई लोग (People requested chandan to sing) वहां खड़े हुए हैं। लोग उससे आग्रह करते हैं कि वो बाहुबली का गाना (Baahubali song) सुनाए उसके बाद वो ऐसा गाना गाता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर कर दिया है। फिल्म बाहुबली का गाना कौन है वो (Baahubali song Kaun Hai Woh) काफी मुश्किल है लेकिन इस शख्स ने बड़ी ही आसानी से इसे गा लिया। सिंगर कैलाश खेर की आवाज में ये गाना कई लोगों की पसंद है।

कई लोगों ने शख्स की आवाज को कैलाश खेर की वॉइस से मिलता जुलता बताया है। जिसने इस वीडियो को शेयर किया है उसने लिखा- नि: शब्द मंत्रमुग्ध सुर। इस शख्स का नाम चंदन कुमार गुप्ता (Chandan Kumar Gupta) बताया जा रहा है। लेकिन लोग ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर ये कौन हैं, कहां रहते हैं। बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mondal) भी सुर कोकिला लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा स्टेशन पर गाया करती थी। उनका वीडियो वायरल होने के बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। हिमेश रेशमिया के साथ उन्होंने कई गाने गाए हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Ranu Mondal के बाद इस शख्स ने Baahubali का गाना गाकर बटोरी सुर्खियां, देखें Viral Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.