बॉलीवुड

आमिर की फिल्म से डेब्यू कर चुके यह दिग्गज कलाकार हुए पद्मश्री से सम्‍मानित, ट्विटर पर मिली बधाई

मशहूर कलाकार मनोज जोशी को हाल में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है।

Apr 03, 2018 / 02:53 pm

Riya Jain

manoj joshi

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार मनोज जोशी को हाल में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है।यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। थिएटर आर्टिस्ट रह चुके मनोज जोशी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1990 में शो ‘चाणक्य’ से की थी। इस शो में उनके रोल को आज भी याद किया जाता है।

आमिर की फिल्म ‘सरफरोश’ से किया डेब्यू

मनोज जोशी ने बॅालीवुड इंडस्ट्री में साल 1999 की फिल्म ‘सरफरोश’ से डेब्यू किया था। लेकिन 2003 में आई फिल्‍म ‘हंगामा’ में उनकी दमदार कॅामेडी ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। मनोज ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह काफी पॅापुलर हैं।

https://twitter.com/actormanojjoshi?ref_src=twsrc%5Etfw

इन फिल्मों में किया अभिनय

मनोज जोशी ने ‘गरम मसाला’, ‘भागम-भाग’, ‘हलचल’, ‘भूल भूलईया’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘चुपचुप के’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया।

पाकिस्तानी कलाकारों पर कसा तंज

पिछले साल पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर चल रहे हैं विवादों के दौरान मनोज ने लाइमलाइट बटोरी थी। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर्स पर तंज कसते हुए कहा था, ‘पाकिस्तान के कलाकारों का जो होना होगा वह होगा लेकिन मेरे लिए देश सबसे ऊपर है।’

41 विशिष्ट नागरिकों को मिला सम्मान

इस साल पद्म सम्मान के लिए चुने गए 84 लोगों में से 41 विशिष्ट नागरिकों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके धोनी के अलावा 41 महत्वपूर्ण व्यक्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार से नवाजा है। इस सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। इससे पहले 20 मार्च को यह सम्मान समारोह हुआ था। उस दौरान मशहूर संगीतकार इलैया राजा और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान समेत 39 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया था।

सोनम ने आलिया को लेकर कही बड़ी बात, बताई FEMINISM की असली परिभाषा

 

Home / Entertainment / Bollywood / आमिर की फिल्म से डेब्यू कर चुके यह दिग्गज कलाकार हुए पद्मश्री से सम्‍मानित, ट्विटर पर मिली बधाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.