scriptकोरोना वायरस के बीच हरियाणा के लोगों के लिए ये बड़ा काम करेंगी मानुषी छिल्लर | Manushi Chhillar roped in by Haryana to spread COVID-19 awareness | Patrika News

कोरोना वायरस के बीच हरियाणा के लोगों के लिए ये बड़ा काम करेंगी मानुषी छिल्लर

locationमुंबईPublished: Mar 27, 2020 05:44:23 pm

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपने खुले विचारों के लिए पहचानी जाती हैं। जिन्होंने अपने गृह राज्य हरियाणा का नाम दुनियाभर में रोशन किया है….

Manushi Chhillar

Manushi Chhillar

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपने खुले विचारों के लिए पहचानी जाती हैं। जिन्होंने अपने गृह राज्य हरियाणा का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। अब सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मानुषी से राज्य के लोगों के बीच सेल्फ-आइसोलेशन और सोशल-डिस्टैंसिंग का संदेश फैलाने का आह्वान किया है। विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए मानुषी हरियाणा के लोगों से घर पर ही रहने का अनुरोध करने वाले वीडियो पोस्ट करेंगी।

 

अब लड़कियों की आमदनी से चलेगा घर, इस एक्ट्रेस ने 100से भी ज्यादा गरीब लड़कियों के सपनों को दी उड़ान, किया ये बड़ा काम

मानुषी का कहना है-‘पूरा भारत गहरे संकट में फंसा हुआ है और इस देश के नागरिक के तौर पर यह मेरा कर्तव्य बन जाता है कि मैं कोरोना वायरस महामारी के बारे में अपने देशवासियों के बीच ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पैदा करूं। मेरी नाल हरियाणा में गड़ी हुई है और उन चीजों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है, जो राज्य के मेरे भाइयों और बहनों पर असर डालती हैं।

 

मानुषी छिल्लर से पहले ये मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स बॉलीवुड में कर चुकी है डेब्यू

मैं आशा करती हूं कि यह वीडियो हर व्यक्ति तक पहुंचेगा और कोविड-19 के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। जिंदगियां बचाने के लिए खुद को अलग-थलग करने और सामाजिक रूप से दूरी बनाने की अर्जेंट और तत्काल जरूरत है और हम सभी को आल इंडिया लॉकडाउन का पालन करना चाहिए, जो इस वायरस पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है।’हरियाणा के लोगों को संबोधित एक वीडियो में मानुषी कहती हैं, ‘हम सभी जानते हैं कि कोरोनो वायरस ने हमें गहरे संकट की स्थिति में धकेल दिया है। और हमें साथ मिलकर इसका मुकाबला करना होगा, हमें इसे रोकना ही होगा!’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो