scriptलॉकडाउन में बच्चों के साथ संजय दत्त से दूर हैं पत्नी मान्यता, बताया क्या गुजर रही उन पर | Manyata Dutt missing Sanjay Dutt in Lockdown | Patrika News

लॉकडाउन में बच्चों के साथ संजय दत्त से दूर हैं पत्नी मान्यता, बताया क्या गुजर रही उन पर

locationमुंबईPublished: May 24, 2020 06:36:12 pm

मान्यता कहती हैं, ‘मेरी इच्छा थी कि काश मेरा पूरा परिवार लॉकडाउन में साथ होता। हम दो अलग-अलग देशों में ना होते। चीजें आसान होती और संजू अपने बच्चों के साथ एक बहुत ही शानदार समय बिता पाते।’

लॉकडाउन में बच्चों के साथ संजय दत्त से दूर हैं पत्नी मान्यता, बताया क्या गुजर रही उन पर

लॉकडाउन में बच्चों के साथ संजय दत्त से दूर हैं पत्नी मान्यता, बताया क्या गुजर रही उन पर

मुंबई। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त लॉकडाउन में बच्चों सहित दुबई में हैं। अचानक लॉकडाउन होने के कारण वह दोनों बच्चों शहरान और इकरा के साथ हैं जबकि संजय मुंबई में हैं। मान्यता का कहना है कि काश पूरा परिवार साथ रहता और संजय उनके साथ वक्त बिता पाते।

मान्यता कहती हैं, ‘मेरी इच्छा थी कि काश मेरा पूरा परिवार लॉकडाउन में साथ होता। हम दो अलग-अलग देशों में ना होते। चीजें आसान होती और संजू अपने बच्चों के साथ एक बहुत ही शानदार समय बिता पाते।’ मान्यता का कहना है कि यहीं सबकुछ खत्म नहीं हो जाता। हम इसे भी खुशहाल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

वहीं, एक इंटरव्यू में संजय ने बताया था कि वे डिजिटली अपनी फैमिली से कनेक्ट रहता हैं। हालांकि उनकी कमी महसूस हो रही है। संजय में उम्र के साथ आए बदलाव के सवाल पर मान्यता ने कहा,’पहले वाला समय गुजर गया है। अब ज्यादा शांत रहते हैं। शायद उम्र की भी इसमेें भूमिका है। अब दो बच्चों के बाप हैं। मैं संजू को कई सालों से जानती हूं, अब वे पूरी तरह से अपने नियंत्रण में रहते हैं।’

गौरतलब है कि मान्यता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स विदेशों में फंसे हैं। इनमें सोनू निगम, मौनी रॉय जैसे कलाकार शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो